वाराणसी दौरे पर मुस्लिम महिलाओं के साथ पीएम मोदी का संवाद कार्यक्रम

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं. मुस्लिम महिलाओं से संवाद के कार्यक्रम के लिए यहां के डीएलडब्ल्यू ऑडिटोरियम को चुना गया है. यहां करीब 700 ऐसी महिलाएं पीएम मोदी से मिल सकती हैं जो मुस्लिम समाज में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर रही हैं.

Advertisement
22-23 सितंबर को पीएम का वाराणसी दौरा 22-23 सितंबर को पीएम का वाराणसी दौरा

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 17 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनता से संवाद स्थापित करते रहते हैं. वह जहां भी जाते हैं वहां आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनकी मुश्किलें दूर करने की कोशिश भी करते हैं. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से पीएम मोदी का प्यार जगजाहिर है और इसी कड़ी में वह 22-23 सितंबर को काशी के दौरे पर जा रहे हैं. यहां पीएम मोदी तीन तलाक के खिलाफ मुखर रहने वाली महिलाओं से मुलाकात कर सकते हैं. तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कई तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं पीएम मोदी को अपनी मुश्किलें बता चुकी हैं.   

Advertisement

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं. मुस्लिम महिलाओं से संवाद के कार्यक्रम के लिए यहां के डीएलडब्ल्यू ऑडिटोरियम को चुना गया है. यहां करीब 700 ऐसी महिलाएं पीएम मोदी से मिल सकती हैं जो मुस्लिम समाज में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर रही हैं. यह पहला ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सीधे मुस्लिम होंगे और उनकी राय जानेंगे.

सुरक्षा के मद्देनजर संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए एक आइडेंटिटी कार्ड जारी किया जाएगा जो प्रधानमंत्री के साथ इस डायलॉग सेशन में हिस्सा लेंगी. इस संवाद कार्यक्रम में गृहणियां, शिक्षिकायें, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील, डॉक्टर, कारीगर और दूसरी आम मुस्लिम महिलायें शामिल होंगी. मुलाकात के दौरान महिलाएं पीएम से और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत कर सकती है.

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर कई परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे इसके अलावा पीएम यहां ऋण मोचन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे. सीएम योगी खुद प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए बावतपुर एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »