Kashi Vishwanath Corridor: दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा काशी कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का उद्घाटन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक 13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण हो सकता है. हालांकि, इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे काशी कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे काशी कॉरिडोर का उद्घाटन

कुमार अभिषेक

  • वाराणसी,
  • 13 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST
  • 13 दिसंबर को हो सकता है उद्घाटन
  • मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का उद्घाटन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने जा रहा है.

योगी प्रशासन और वाराणसी के जिला अधिकारी के मुताबिक 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच किसी भी तारीख को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक 13 दिसंबर वो तारीख बताई जा रही है, लेकिन सरकारी तौर पर फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की कोई तारीख नहीं आई है.

Advertisement

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. इस कॉरिडोर के उद्घाटन में देश भर की सभी नदियों का जल मंगाया जा रहा है. इस जल से जलाभिषेक किया जाएगा. सभी ज्योतिर्लिंगों के पुजारी इस भव्य लोकार्पण में उपस्थित होंगे.

काशी कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में, काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास और रानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा इस मंदिर के प्रथम पुनरुद्धार की कहानी और इतिहास को लेजर के माध्यम से दर्शाया जाएगा. घाट पर आतिशबाजी होगी और दीवाली जैसी रोशनी की जाएगी.

प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की बनारस यात्रा दो दिन की हो सकती है. इन दो दिनों में से एक दिन काशी कॉरिडोर का लोकार्पण होगा, जबकि दूसरे दिन बीजेपी की राष्ट्रीय स्तर की कोई बैठक रखी जा सकती है. इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ देशवासी भी इस क्षण के गवाह बनेंगे और इस कार्यक्रम के विस्तृत प्रसारण की तैयारी की जा रही है. 10 दिसंबर के पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और काशी विश्वनाथ का भव्य स्वरूप दुनिया के सामने आएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »