...तो मुलायम ने ये कहा था पीएम मोदी की कान में?

एक बीजेपी नेता के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि थोड़ा अखिलेश यादव का ख्याल रखें, और इन्हें भी सिखायें. मुलायम के ये कहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश के कंधे पर हाथ रखा था.

Advertisement
मोदी के कान में कुछ कहते मोदी मोदी के कान में कुछ कहते मोदी

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में रविवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की मुलाकात हुई. तो मुलायम सिंह ने उनके कान में कुछ कहा था, तभी से यह चर्चा का विषय बन गया था कि आखिर मुलायम सिंह ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा था.

टेलीग्राफ में छपी एक खबर के मुताबिक, एक बीजेपी नेता के अनुसार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि थोड़ा अखिलेश यादव का ख्याल रखें, और इन्हें भी सिखायें. मुलायम के ये कहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश के कंधे पर हाथ रखा था.

Advertisement

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और एनडी तिवारी समेत कई अन्य पार्टियों के नेताओं को स्टेज पर जगह दी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »