फूलपुर बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल पर पत्नी ने लगाए ये दस गंभीर आरोप

बीजेपी ने फूलपुर लोकसभा सीट को अपने पास बरकरार रखने के लिए डेढ़ सौ किमी दूर से प्रत्याशी लाकर को मैदान में उतारा. फूलपुर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे कौशलेंद्र पटेल पर उनकी पहली पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

बीजेपी ने फूलपुर लोकसभा सीट को अपने पास बरकरार रखने के लिए डेढ़ सौ किमी दूर से प्रत्याशी लाकर को मैदान में उतारा. फूलपुर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे कौशलेंद्र पटेल पर उनकी पहली पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कौशलेंद्र की पत्नी रितु सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि प्रताड़ित करने और गलत तरीके से तलाक देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाए हैं.

Advertisement

ये हैं दस आरोप

1. रितु सिंह ने कहा, 'जब मुझे बेटी पैदा हुई और उसके बाद से पति कौशलेंद्र उन्हें परेशान करने और मारने पीटने लगे.'

2. रितु सिंह ने कहा, 'पीटा और जान से मारने की कोशिश करने लगे. इस प्रताड़ना से तंग आकर मैं पति का घर छोड़कर अपने पिता के घर चली आई'.

3. उन्होंने कहा- पिता के घर आने के बाद उन्होंने कभी कोई हाल चाल नहीं लिया.

4. रितु सिंह ने कहा, 'बिना बताए उन्होंने और फिर बाद में मुझे तलाक दे दिया'.

5. उन्होंने कहा कि, 'बेटी दो साल की थी, जब उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर के जरिए मुझे छोड़ा है.'

6. रितु सिंह ने कहा कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से अपील है कि ऐसे भ्रष्ट और गलत लोगों को पार्टी में न रखें जो बेटी और पत्नी का सम्मान नहीं करना जानते.

Advertisement

7. उन्होंने कहा कि वो '' का अपमान किया.

8. वो कहती हैं कि क्या मुझे अपनी बेटी को कोख में ही मार देना चाहिए था?

9. रितु सिंह ने कहा कि मेरी बेटी की पढ़ाई लिखाई का खर्च पिता विमल नयन सिंह की पेंशन से होता है.

10. उन्होंने कहा कि कौशलेंद्र पटेल के खिलाफ तलाक से पहले दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »