नोएडा में बसाया जाएगा नया औद्योगिक शहर, बुलंदशहर तक पहुंचेंगी सीमाएं, जानें डिटेल्स

नए नोएडा को बसाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शुरुआत भी कर दी है. जिसके तहत इस शहर को विकसित करने के लिए एक एजेंसी का चुनाव किया गया है, जो 4 महीने में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंपेगी.

Advertisement
नोएडा में बसाया जाएगा एक और शहर (सांकेतिक तस्वीर) नोएडा में बसाया जाएगा एक और शहर (सांकेतिक तस्वीर)

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 23 जून 2021,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST
  • नोएडा में ही नया शहर बसाने की तैयारी
  • बुलंदशहर तक फैलाई जाएंगी सीमाएं
  • औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश

दिल्ली से सटे नोएडा शहर में ही एक नया नोएडा बनाने की तैयारी की जा रही है. इस नए नोएडा को बसाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शुरुआत भी कर दी है. जिसके तहत इस शहर को विकसित करने के लिए एक एजेंसी का चुनाव किया गया है, जो 4 महीने में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंपेगी.

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि नए नोएडा में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराया जाएगा. नए नोएडा को बसाने के लिए देश-विदेश के कई विकसित मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें गुजरात का धोलेरा मॉडल भी शामिल है. गौरतलब है कि अहमदाबाद के पास तकरीबन 920 वर्ग किलोमीटर में धोलेरा रीजन विकसित हो रहा है.

अगले 4 महीने में एजेंसी मास्टर प्लान को लेकर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट अथॉरिटी को सौंप देगी. अथॉरिटी ने मास्टर प्लान बनाने के लिए चयनित एजेंसी स्कूल आफ प्लॉनिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) को नए नोएडा का ड्राफ्ट और थीम सौंप दिया है. 

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि इस नए नवेले नोएडा को उत्तर प्रदेश में निवेशकों की पहली पसंद बनाया जाएगा, न्यू नोएडा में औद्योगिक विकास के लिए अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा.

Advertisement

क्लिक करें: नोएडा की सड़कों पर एक जुलाई से दौड़ेंगीं ई-साइकिल, 62 स्टैंड पर मिलेगी सुविधा

कैसे तैयार किया जाएगा न्यू नोएडा?
नोएडा अथॉरिटी के नक्शे में न्यू नोएडा का खाका खींचा गया है. इसके मुताबिक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) के दोनों तरफ न्यू नोएडा क्षेत्र का दायरा होगा. प्राधिकरण ने दूसरे तरफ के कुछ गांवों का रकबा भी चिन्हित किया है, इनमें कोट, नयाबासरी, फूलपुर, खंडारा, गिरिराजपुर, आनंदपुर और कुछ अन्य गांव शामिल हैं.

मास्टर प्लान तैयार कराने से पहले क्षेत्र में मौजूद 80 गांव की मौजूदा आबादी का भी हिसाब लगाया जाएगा. यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बुलंदशहर के 60 गांवों और नोएडा के 20 गांवों को मिलाकर न्यू नोएडा स्थापित किया जाना है. शासन ने इसकी जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण को दी है. 

इसी साल जनवरी, 2021 में शासन ने गजट जारी कर दिया. इसको 'दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र' नाम दिया गया. यह नया शहर करीब 20 हजार हेक्टेयर जमीन में बसेगा, इसे इंटेग्रेटेड सिटी के रूप में बसाया जाएगा.

नया नोएडा रेलवे से कनेक्ट होगा, यहां मेट्रो की सेवा भी पहुंचेगी. इसे जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा. साथ ही वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, सस्टेनेबिलिटी, सोशल इन्फ्राट्रक्चर और एफिशिएंट गवर्नेंस शामिल है. नए नोएडा के विकास का मॉडल धोलेरा पर आधारित होगा, यहां हर सेक्टर के लिए अलग जोन बनाए जाएंगे. 

प्राधिकरण ने न्यू नोएडा में आवासीय, इंडस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, औद्योगिक इकाई और संस्थानों को स्थापित करने की योजना बनाई है. इसके अलावा न्यू नोएडा में SEZ, इंडस्ट्रियल स्टेट्स, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग जोन, आईटी, आईटीएस, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, नॉलेज हब, बॉयोटेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड टॉउनशिप के मॉडल्स तैयार किए जा रहे हैं. 

Advertisement


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »