ग्रेटर नोएडा: दबंगों ने दलित दूल्हे की नहीं चढ़ने दी बारात, पुलिस सुरक्षा में हुए फेरे

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई. दनकौर कोतवाली के झालडा गांव में दबंगों ने एक दलित दूल्हे की बरात नहीं चढ़ने दी. इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

Advertisement
ग्रेटर नोएडा के दनकौर की घटना (सांकेतिक फोटो) ग्रेटर नोएडा के दनकौर की घटना (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • ग्रेटर नोएडा ,
  • 08 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST
  • सभी नामजद आरोपी फरार हैं
  • गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी
  • दनकौर के झालडा गांव की घटना

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई. दनकौर कोतवाली के झालडा गांव में दबंगों ने एक दलित दूल्हे की बारात नहीं चढ़ने दी. दबंगों ने बारात को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया.

वारदात के बारे में पीड़ित परिवार ने डायल- 112 पर कॉल करके जानकारी दी, जिसके बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स पहुंची. जैसे-तैसे पुलिस सुरक्षा में दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए. इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

Advertisement

दनकौर कोतवाली के झालडा गांव में धूम खेड़ा (कोतवाली बादलपुर) के निवासी मुकेश के बेटे अमित की बरात आई थी. रविवार की रात अमित की बारात गांव में पहुंची. बारात की चढ़त और लाइट व्यवस्था करने के लिए जनरेटर स्टार्ट हुआ, तभी दबंगों ने पशुओं को बिदकाने का बहाना बनाकर दूल्हे के भाई मनीष सहित कई लोगों पर हमला कर दिया. दूल्हे के भाई मनीष के दांत तोड़ दिए. दूल्हे के रिश्तेदार योगेश का सिर फोड़ दिया और अन्य कई लोगों को भी हमला कर घायल कर दिया. 

दूल्हे के पिता मुकेश ने इस संबंध में गांव के पुनीत और उसके 20 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. गांव के 21 लोगों पर बरातियों के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप है. गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा सभी नामजद आरोपी फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Advertisement

(इनपुट- भूपेंद्र सिंह)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »