काशी में बच्चों संग बर्थडे मनाएंगे PM मोदी, 500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले चार साल से अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं. पीएम मोदी को अगर आप जन्मदिन की बधाई देना चाहते हैं तो उनकी वेबसाइट और नमो ऐप के जरिए दे सकते हैं.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. PM मोदी आज 68 वर्ष के हो गए हैं. अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक भी उनके साथ रहेंगे.

मोदी सोमवार को ही वाराणसी पहुंचेंगे और एक प्राथमिक स्कूल के बच्चों से बातचीत करने सीधे नरुर गांव जाएंगे. इस स्कूल को गैर लाभकारी संगठन, रूम टू रीड से सहायता प्राप्त होती है. इसके अलावा प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ भी करेंगे.

Advertisement

प्रधानमंत्री बाद में शहर में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों से डीएलडल्ब्यू परिसर में बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बनारस हिंदू युनिवर्सिटी (बीएचयू) के एम्फीथिएटर से कुल 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास करेंगे.

PMO के अनुसार, "इन परियोजनाओं में पुरानी काशी के लिए एकीकृत विद्युत विकास योजना और बीएचयू में एक अटल इनक्यूबेशन सेंटर शामिल हैं. जिस परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी, वह है बीएचयू में रीजनल ऑफ्थैलमोलॉजी सेंटर."

काशी को ये तोहफा देंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री जब अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे, तो यहां कई करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. इनमें शहरी इलेक्ट्रिकल काम (बिजली ) ओल्ड काशी 36200 लाख, 33 इन टू 11 केवी विद्युत सब स्टेशन बेटावर -279 लाख, अटल इंक्यूबेशन सेंटर 2000 लाख, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना -275 लाख, 33 इन टू 11 विद्युत सब स्टेशन कुरुसातो निर्मा -260 लाख का लोकार्पण शामिल हैं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »