पैसों की तंगी में बीमार बच्चे को ही बेचने जा रही थी मां, आगरा पुलिस ने की मदद

SHO जितेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने बच्चे को बेचने की बात कर रही है. इस मामले में SHO ने तफ्तीश की तो पता चला कि महिला का बच्चा बीमार है और उसके पास इलाज के पैसे नहीं है.  SHO की पहल पर सदर थाना के सभी स्टाफ ने आपस में पैसे एकत्र किए और 11 हजार की मदद की. 

Advertisement
आगराः सदर थाना पुलिस ने की मदद (फोटो-ट्विटर) आगराः सदर थाना पुलिस ने की मदद (फोटो-ट्विटर)

aajtak.in

  • आगरा,
  • 09 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST
  • आगरा पुलिस ने मदद की मिसाल पेश की है
  • इसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है
  • सदर थाना स्टाफ ने 11 हजार रुपये की मदद की

उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने मदद की मिसाल पेश की है. एक बीमार बच्चे के इलाज के लिए सदर थाना पुलिस ने जो काम किया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है. पुलिस ने जिस बच्चे के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया, उसकी मां तंगी के चलते उसे बेचने की बात कर रही थी. बेबस मां के पास बच्चे के इलाज के लिए पैसे नहीं थे. उस मां की सदर थाना स्टाफ ने आपस में पैसे जुटाकर 11 हजार रुपये की मदद की है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, SHO सदर, आगरा जितेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने बच्चे को बेचने की बात कर रही है. इस मामले में SHO ने तफ्तीश की तो पता चला कि महिला का बच्चा बीमार है और उसके पास इलाज के पैसे नहीं है.  SHO की पहल पर सदर थाना के सभी स्टाफ ने आपस में पैसे एकत्र किए और 11 हजार की मदद की. 

आगरा पुलिस के इस प्रयास को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. ट्विटर पर जयकुमार शर्मा ने कहा 'वाह क्या बात है, नमन है पुलिस टीम की इस शानदार पहल को.' हर्ष कुमार ने लिखा, 'पुलिस का ये चेहरा भी है, जो समय-समय पर अलग-अलग जगह दिखाई देते रहता है. इंसानियत जिंदा रहती है तब, जब इंसान, इंसान के दर्द को समझता है.'

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »