लखनऊ: ब्लैक, व्हाइट और येलो...एक ही कोरोना मरीज में निकले तीनों फंगस...3 घंटे हुई सर्जरी

फैजाबाद के रहने वाले मरीज सरस्वती यादव एक महीने पहले कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे, इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. लेकिन अब उनमें तीनों फंगस पाए गए, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद वे अब ठीक हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो) प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 03 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST
  • एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हुआ था मरीज
  • पोस्ट कोविड रिएक्शन में निकले तीनों फंगस
  • डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर ठीक कर दिया

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बाद एक मरीज में तीनों फंगस मिलने का मामला सामने आया है, तीनों फंगस यानी व्हाइट, ब्लैक और येलो. डॉक्टरों ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद पेशेंट को बचा लिया है. जानकारी के मुताबिक फैजाबाद के रहने वाले मरीज सरस्वती यादव 1 महीने पहले कोरोना संक्रमण से पीड़ित हुए, इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.

Advertisement

हालांकि चेहरे में भारीपन होने के वो लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल ''राजधानी अस्पताल'' में इलाज के लिए पहुंचे थे, इस दौरान डॉक्टरों ने फंगस होने की बात कही थी, डॉक्टरों ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि मरीज को तीनों ही फंगस हैं. इसके बाद डॉक्टरों ने फंगस का इलाज शुरू किया. अंततः डॉक्टरों ने मरीज का सफल ऑपरेशन करके उसे ठीक कर दिया है.

आंध्र प्रदेश: बांटी जा रही है कोरोना की चमत्कारी दवा, लग गई 10 हजार लोगों की लाइन

कोरोना संक्रमण के बाद एक ही व्यक्ति में तीनों फंगस मिलने का यह पहला मामला है. जिसको डॉक्टरों ने 3 घंटे की सफल सर्जरी के बाद ठीक कर दिया. देश में तीनों फंगस एक साथ मिलने का यह दूसरा मामला है, इससे पहले गाजियाबाद में एक मरीज में तीनों फंगस मिले थे.

Advertisement

राजधानी हॉस्पिटल के हेड और नेक के सर्जन डॉक्टर अनुराग के मुताबिक ''यह मरीज फैजाबाद से आया था जो कि पोस्ट कोविड-19 की शिकायत थी, चेहरे में भारीपन था, उसके बाद जब हमने फिर टेस्ट किया तो पाया कि एक ब्लैक फंगस है और व्हाइट फंगस है. 

डॉक्टर ने कहा कि साथ ही और ब्लड के मिक्सचर और इन्फेक्शन से फंगस बन जाता है. उन्होंने बताया कि वे लोगों को बताना चाहते हैं कि यलो फंगस नार्मल टाइप में होता है क्योंकि वह ब्लड और इन्फेक्शन के मिक्स्चर से बनता है.

आपको बता दें कि कोरोना के प्रकोप के बीच ब्लैक फंगस ने भी देश में तबाही मचा रखी है. म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) आमतौर पर उन मरीजों में पाया जा रहा है जिन कोविड मरीजों को ज्यादा स्टेरॉयड दी गई, जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार से ब्लैक फंगस के मुफ्त इलाज की मांग की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »