बरेली: 40 साल का प्रेमी, 24 की प्रेमिका, लव मैरिज कर पहुंचे पुलिस के पास

40 साल की उम्र वाले एक शख्स को 24 साल की लड़की से प्रेम हो गया और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. अब पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.  प्रेमी जोड़ा शादी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचा और उन्होंने बताया कि लड़की के घर वाले इस शादी के खिलाफ हैं और अब उनकी जान का खतरा है

Advertisement
प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 02 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST
  • 12 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
  • प्रेमिका ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

प्यार ही है जो एक इंसान को दूसरे से जोड़कर रखता है. इसमे न उम्र मायने रखती है न ही कोई बंधन. उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां पर 40 साल के शख्स को 24 साल की लड़की से प्रेम हो गया और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. अब दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. प्रेमी जोड़ा शादी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचा और उन्होंने बताया कि लड़की के घर वाले इस शादी के खिलाफ हैं और अब उनकी जान का खतरा है. 

Advertisement

लव मैरिज करने के बाद पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार 

दरअसल बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 साल के जयवरी सिंह का पड़ोस में रहने वाली 24 साल की लड़की से पिछले 12 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों का घर पड़ोस में था और दोनों की मुलाकात होने लगी. प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि जब उसे प्यार हुआ उस समय उसकी उम्र महज 12 साल थी.  

25 जनवरी को घर से भागकर दोनों ने की शादी 

लंबे से समय से चले आ रहे प्रेम प्रसंग के बाद दोनों शादी करने का प्लान बनाया और 25 जनवरी को घर से भागकर शादी कर ली. दोनों ने जिंदगी भर साथ रहना चाहते हैं पर शादी के बाद प्रेमिका के परिजन दोनों की जान के दुश्मन बने गए हैं. प्रेमिका ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र देकर अपने परिवार वालों से दोनों की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है.

Advertisement

प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस से मांगी मदद 

इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि उनके सामने मामला आया है और वो इस पर आवश्यक कार्रवाई कर रहे है. उन्होंने थाने में दोनो पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझाने की बात भी कही. इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा.  

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »