लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के लिए लखनऊ में नई समस्या खड़ी हो गई है और वो हैं लखनऊ के पतंगबाज. पिछले दिनों तकनीकी कारणों से मेट्रो के लखनऊ के मवैया के पास बीच रास्ते में रुकने के लिए पतंगबाज ही जिम्मेदार थे.
खतरनाक हो सकती है पतंगबाजी
दरअसल मवैया इलाके में जिधर से मेट्रो गुजरती है, वहां रिहायशी इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है और शाम होते ही वहां तमाम पतंग उड़ाने वाले लड़के अपनी छतों से पतंग उड़ाते हैं. अगर हवा का रुख मेट्रो ट्रैक की दिशा में है, तो उस तरफ पतंग उड़ाना और पेंच लड़ाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.
ऐसे बाधित होती है मेट्रो सेवा
जानकारों के मुताबिक अगर कोई पतंग का धागा मेट्रो ट्रैक के ऊपर वाले तारों में उलझ जाता है, तो ये तय है कि मेट्रो की सेवा बाधित हो जाएगी और यही वजह थी कि पिछली बार गई थी.
सख्ती की योजना बना रहा प्रशासन
अब इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन इलाके के लोगों को समझाने और सख्ती करने की भी योजना बना रहा है ताकि मेट्रो की राह में लखनऊ के पतंगबाज बाधा ना बनें.
शिवेंद्र श्रीवास्तव / सुरभि गुप्ता