जूते के फीते से फांसी? कानपुर में खंभे के किनारे मिली लाश, संदिग्ध मौत से हड़कंप

कानपुर शहर के एक इलाके में बिजली के खंभे से एक युवक की लाश जूते के फीते से लटकी हुई मिली. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जूते के फीते के जरिए फांसी लगा ली. युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उसकी जेब से तीन नेपाली नोट निकले हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Advertisement
जूते के फीते से खंभे में बंधी मिली लाश जूते के फीते से खंभे में बंधी मिली लाश

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक संदिग्ध मौत ने लोगों को हिला कर रख दिया है. दरअसल, शहर के एक इलाके में बिजली के खंभे से एक युवक की लाश जूते के फीते से लटकी हुई मिली. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जूते के फीते के जरिए फांसी लगा ली. युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उसकी जेब से तीन नेपाली नोट निकले हैं.

Advertisement

सबसे बड़ी बात यह है कि युवक की डेथबॉडी खंभे के पास बैठे मुद्रा में है. उसके गले में जूते का फीता खंभे से बंधा हुआ है. कैंट पुलिस जांच में जुटी है. साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है. कैंट इंस्पेक्टर अर्चना सिंह का कहना है कि अभी मामला संदिग्ध लग रहा है, लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

हालांकि,  कैंट इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का ही लग रहा है, क्योंकि शरीर में कहीं पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं. युवक जूता पहने हुए हैं, लेकिन उसका फीता गले में कसा हुआ है. खैर पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है. साथ ही मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »