यूपी निकाय चुनावों के मद्देनजर सील हुई भारत-नेपाल सीमा

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों के तीसरे फेज से पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है. सील की जाने वाली भारत-नेपाल सीमा 84 किलोमीटर लंबी है. जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर चुनाव से 24 घंटे पहली सीमा सील की गई है. इसे 29 नवंबर को मतदान होने के बाद ही खोला जाएगा.

Advertisement
सीमा सुरक्षा बल सीमा सुरक्षा बल

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों के तीसरे फेज से पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है. सील की जाने वाली भारत-नेपाल सीमा 84 किलोमीटर लंबी है. जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर चुनाव से 24 घंटे पहली सीमा सील की गई है. इसे 29 नवंबर को मतदान होने के बाद ही खोला जाएगा.

Advertisement

सुरक्षा बलों की तैनाती

कर चुनावों को बाधित करने की खुफिया खबरों के आने के बाद सीमा पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की तैनाती की गई है. दरअसल, पर माओवादियों को लेकर बड़ी चुनौती है. सिंह के अनुसार चुनाव के दौरान ऐसी किसी भी वारदात से बचाव के लिए सीमा को सील करना जरूरी हो जाता है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव बाध‍ित ना कर सकें.  

कुछ को मिलेगी एंट्री

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीमा सील हो जाने के बाद कोई भी गाड़ी इधर से उधर नहीं जा सकती और ना ही उधर से इधर आ सकती है. सिर्फ आपातकालीन गाड़‍ियों को जैसे कि एम्बुलेंस और बहुत जरूरी गाड़‍ियों को ही सीमा पार करने की अनुमति होगी.

Advertisement

कैमरों से लैस

की सुरक्षा को सुनिश्च‍ित करने के लिए 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर कंप्यूटरीकृत कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविध‍ि पर पैनी नजर रखी जा सके. वीरेंद्र कुमार के अनुसार सोनौली में भी ऐसे दो अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं.   

26 जिलों में होना है चुनाव

बता दें कि तीसरे चरण का निकाय चुनाव 29 नवंबर को होना है. तीसरे चरण के दौरान 26 जिलों में वोट डाले जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »