UP: बच्चा जन्मा तो नाम रखा 'ब्रजेश', डिप्टी CM के दखल पर अस्पताल में भर्ती हुई थी गर्भवती

UP News: अपने बच्चे का नाम ब्रजेश रखने वाले दंपति हमेशा यूपी के डिप्टी सीएम और हेल्थ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक को याद रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है.

Advertisement
दंपति ने नवजात बच्चे का नाम बृजेश रखा. दंपति ने नवजात बच्चे का नाम बृजेश रखा.

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर,
  • 22 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST
  • गर्भवती को ब्रजेश पाठक ने कराया था भर्ती
  • अस्पताल में नहीं मिल रही थी जगह
  • अब एहसानमंद दंपति ने बच्चे का नाम 'बृजेश' रखा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल में जिस गर्भवती को भर्ती किया गया था, उसका सुरक्षित प्रसव कराया गया. महिला ने बेटे को जन्म दिया है. इस मदद के लिए गरीब दंपती ने उपमुख्यमंत्री का न केवल आभार जताया है, बल्कि अपने बेटे का नाम भी 'ब्रजेश' ही रख दिया. 

दरअसल, बीते गुरुवार को शहर के मोहल्ला रमेड़ी निवासी एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा था. इसको लेकर महिला के पति अखिलेश प्रजापति ने जिला डीएम कार्यालय में जाकर शिकायत की थी. इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फोन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से बात की और गर्भवती को तत्काल भर्ती करने निर्देश दिए. वहीं, अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था. 

Advertisement

प्रसूता के पति अखिलेश प्रजापति ने बताया, उपमुख्यमंत्री ने जिस तरह से मदद की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने एक गरीब मजदूर की परेशानी को समझा और निस्तारण किया, वह अकल्पनीय है. उपमुख्यमंत्री को हमेशा याद रखने के लिए बेटे का भी नाम ब्रजेश रखा है. 

इस संबंध में डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर लिखा है, ''नवजात शिशु का नामकरण "बृजेश" कर आप द्वारा जो स्नेह व अपनत्व प्रकट किया गया है, उसके लिए मैं आपका आजीवन आभारी रहूंगा. आप सभी का स्नेह व प्रेम ही हमारी वास्तविक पूंजी है,मेरी ताकत है. जब भी हमीरपुर आना होगा तो बच्चे से अवश्य मिलूंगा. मैं बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement