छूटा बंगला थामा बल्ला, अखिलेश ने लगाए लंबे शॉट, अजित पवार नहीं उड़ा पाए गिल्ली

गेस्ट हाउस में पहली रात गुजारने के बाद रविवार सुबह अखिलेश यादव साइकिल से गोमती रिवर फ्रंट पर पहुंचे. यहां पर उन्होंने पहले करीब घंटेभर तक साइक्लिंग की और उसके बाद बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया.

Advertisement
बैटिंग करते अखिलेश यादव बैटिंग करते अखिलेश यादव

अनुग्रह मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 03 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में अपना सरकारी आवास छोड़ने के बाद इन दिनों वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रह रहे हैं. आज वे एक नए अंदाज में दिखे. गोमती रिवर फ्रंड पर पूर्व सीएम कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए. अखिलेश ने खुद बल्ला थामा. सवाल ये उठता है कि योगी राज में क्या वो विपक्ष के हमले का बल्ला कैसे थामेंगे या कब सत्ता की गेंद में सिक्सर लगा सकेंगे.

Advertisement

गेस्ट हाउस में पहली रात गुजारने के बाद रविवार सुबह अखिलेश यादव साइकिल से गोमती रिवर फ्रंट पर पहुंचे. यहां पर उन्होंने पहले करीब घंटेभर तक साइक्लिंग की और उसके बाद बच्चों के साथ लिया. बल्लेबाजी करते हुए अखिलेश ने जमकर लंबे-लंबे शॉट्स लगाए. रिवर फ्रंट पर अखिलेश बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे. वॉक के दौरान उन्होंने यहां लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई.

यहां देखें वीडियो:

इस दौरान अखिलेश राजनीतिक तड़का लगाना भी नहीं भूले. उन्होंने कहा कि अब मैं सपा कार्यकाल में किए गए विकास के कार्यों को देखूंगा. उन्होंने कहा कि मेरे जाने से कम से कम सरकार कुछ तो काम करेगी. उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट में कई खामियां दिखीं.

खाली किया सरकारी बंगला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला 15 दिनों में खाली करने के आदेश के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बंगला खाली कर दिया. अखिलेश यादव अपने परिवार समेत सरकारी बंगले 4 विक्रमादित्य मार्ग को खाली कर के कमरा नंबर 209 में शिफ्ट हुए. अखिलेश का नया घर अंसल सिटी में तैयार हो रहा है.

Advertisement

लखनऊ में अखिलेश क्रिकेट खेल रहे हैं तो वही महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार गिल्ली डंडा खेलते कैमरे में कैद हुए. बारामती शहर के एक समारोह में पवार मुख्य अतिथि के तौर पर आए तो गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया. लेकिन निशाने पर ना गिल्ली लगी और ना डंडा चला. महाराष्ट्र में एनसीपी ने लोकसभा उपचुनाव में एक सीट तो जीती है लेकिन सत्ता की गिल्ली डंडा में विजय बाकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »