कानपुर: जाजमऊ हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता का नाम आया सामने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर में दो दिन पहले संपत्ति विवाद को लेकर हुई हिंसा के मामले में यूपी पुलिस ने बीजेपी के पूर्व नेता को गिरफ्तार किया है. जाजमऊ में दो दिनों पहले रात को भारी हिंसा हुई थी.

Advertisement
कानपुर हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार कानपुर हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 16 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST
  • कानपुर में संपत्ति विवाद हिंसा मामले में एक गिरफ्तार
  • बीजेपी के पूर्व नेता नारायण भदौरिया को पुलिस ने पकड़ा

कानपुर में दो दिन पहले शालीमार टेनरी को कब्जाने के लिए हुए बवाल और हिंसा में पूर्व बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया का नाम सामने आया है. नारायण भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

नारायण सिंह भदौरिया वही शख्स है जिसने एक साल पहले 2 जून 2021 को दिनदहाड़े नौबस्ता इलाके में  पुलिस कस्टडी से हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को छुड़ा लिया था. उस समय नारायण बीजेपी का जिला मंत्री था. नारायण वकील भी है. 

Advertisement

उस समय हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा था कि सरकार तक को सफाई देनी पड़ी थी, उसके बाद नारायण को बीजेपी से निकाल दिया गया था, नारायण को 4 जून को नोएडा से एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया था. 

गुरुवार रात को जाजमऊ में पुलिस के सामने ही शालीमार टेनरी कब्जाने के विवाद में नारायण का कुछ वीडियो मौके पर देखा गया था. फैक्ट्री के दूसरे पक्ष के लोग यानी आमिर के चाचा ने भी तब आरोप लगाया था कि बीजेपी झंडे वाली गाड़ियों में लोग बवाल करने मौके पर आये थे और उनकी गाड़ियों में हूटर भी लगे हुए थे. 

इस विवाद में सपा विधायक रूमी हसन का बेटा कामरान भी मौके पर था, पुलिस ने बारह नामजद लोगों के साथ उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों में शामिल नारायण भदौरिया को गिरफ्तार किया है.  पुलिस अभी यह नहीं साफ़ कर पाई है की वह किसकी तरफ से मौके पर मौजूद था. 

Advertisement

वहीं इस मामले को लेकर कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले जाजमऊ इलाके में हुए संपत्ति विवाद को लेकर हिंसा हुई थी. वीडियो में जो लोग नजर आये थे उनमें नारायण भदौरिया को आज गिरफ्तार  किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »