लखीमपुर के बहाने प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, किसानों के हितैषी हैं तो अजय मिश्रा के साथ मंच साझा न करें

तीन कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद से ही इसपर सियासत जारी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है लेकिन साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है.

Advertisement
Priyanka Gandhi Priyanka Gandhi

संतोष शर्मा / सुप्रिया भारद्वाज

  • लखनऊ,
  • 20 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST
  • प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
  • 'लखीमपुर पीड़ितों को न्याय दिलाएं पीएम मोदी'

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया. इस ऐलान के बाद से ही इसपर सियासत जारी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है लेकिन साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है. प्रियंका ने लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे को बचाने और राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

Advertisement

'आरोपी को बचाने में जुटी है सरकार'

प्रियंका ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे पर किसानों को कुचलकर मारने के आरोप है और आपकी पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी है. अगर आप किसानों के हितैषी है तो अजय मिश्र के साथ मंच साझा न करें. उन्होंने सीधे कहा कि लखीमपुर मामले में सरकार ने शुरू से ही आरोपी को बचाने की कोशिश की.

'पीड़ितों को न्याय दिलवाइए'

प्रियंका ने पत्र में लिखा- आप देश के प्रधानमंत्री हैं, आप देश के किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से समझते होंगे. हर देशवासी के लिए न्याय सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री का कर्तव्य ही नहीं, उनका नैतिक दायित्व होता है. कल देशवासियों को सम्बोधित करते हुए आपने कहा कि सच्चे मन और पवित्र ह्रदय से किसानों के हित को देखते हुए कृषि क़ानूनों को वापस लेने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है. आपने यह भी कहा कि देश के किसानों के प्रति आप नेकनीयत रखते हैं. यदि यह सत्य है तो लखीमपुर किसान नरसंहार मामले में पीड़ितों को न्याय दिलवाना भी आपके लिए सर्वोपरि होना चाहिए.

Advertisement

'किसानों पर हुए मुक़दमों को वापस लीजिए'

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा अभी भी आप के मंत्री मंडल में है. अगर आप आरोपी के पिता के साथ मंच साझा करते हैं तो पीड़ित परिवारों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि आप अभी भी कातिलों के साथ खड़े हैं. ये किसान सत्याग्रह में शहीद 700 से अधिक किसानों का घोर अपमान होगा. अगर आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के साथ मंच पर साझा मत कीजियेगा. देश भर में किसानों पर हुए मुक़दमों को वापस लीजिए और सभी शहीद किसानों के परिवारों को आर्थिक अनुदान दीजिए.

'गुमराह करने का काम कर रहीं प्रियंका'

पीएम मोदी को प्रियंका गांधी के द्वारा लिखे पत्र पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा का बयान भी आया है. उन्होंने कहा है कि जिस कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की जनता ने 32 साल पहले ही बर्खास्त कर दिया हो उस कांग्रेस के महासचिव उत्तर प्रदेश की जनता को घूम-घूम कर गुमराह करने का काम कर रही हैं. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है..प्रियंका गांधी बताएं कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे. आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है. उनको भी पता है कि हम पूरी तरह से सुरक्षित है. इसीलिए बार-बार यहां आती हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »