उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले 1 लाख पार, अब तक 57,271 मरीज हुए ठीक

यूपी में कोरोना के 41,222 एक्टिव केस हैं. वहीं राज्य में अब तक 57,271 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है.

Advertisement
यूपी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना केस (फाइल फोटो-PTI) यूपी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना केस (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

  • यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख पार
  • अब तक 57,271 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है. इसकी रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय स्तर पर रोजाना कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,00,310 हो चुकी है. covid19india.org के मुताबिक यूपी में कोरोना के 41,222 एक्टिव केस हैं. वहीं राज्य में अब तक 57,271 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. उत्तर प्रदेश में कोरोना की चपेट में आने से अब तक 1817 मरीजों की मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश में अब तक 26,23,260 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है. राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की दर 57.1% है. अगर शहरों के लिहाज से देखा जाए तो लखनऊ में 4,638, कानपुर में 3,845, प्रयागराज में 1,894 और बरेली में 1,651 कोरोना के केस हैं.

वाराणसी में मंगलवार को कोरोना के 20 नए केस मिले जबकि 2 की मौत हो गई. वाराणसी जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1484 है. बीएचयू लैब से प्राप्त 105 रिपोर्ट में से 20 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई. इस प्रकार वाराणसी जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3252 हो गई है. वहीं 1700 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. जिले में अब तक 68 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं.

Advertisement

(वाराणसी से रोशन जायसवाल के इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »