राममंदिर मिशन: शिया बोर्ड के मसौदे पर निर्मोही अखाड़े के महंत से मिलेंगे रिजवी

अयोध्या मामले पर चर्चा करने के लिए वसीम रिजवी दोपहर 12 बजे निर्मोही अखाड़ा परिषद के मंहत से दिल्ली में मुलाकात करेंगे.वसीम रिजवी का कहना है कि विवादित जमीन पर भगवान श्रीराम का मंदिर बने ताकि हिन्दू और मुसलमानों के बीच का विवाद हमेशा के लिए खत्म हो और देश में अमन कायम हो सके.

Advertisement
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी और रामविलास वेदांती (फाइल फोटो) शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी और रामविलास वेदांती (फाइल फोटो)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के मिशन को लेकर इन दिनों शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी फुल फार्म में है. आज अयोध्या मामले पर चर्चा करने के लिए वसीम रिजवी दोपहर 12 बजे निर्मोही अखाड़ा परिषद के महंत से दिल्ली में मुलाकात करेंगे.

वसीम रिजवी का कहना है कि विवादित जमीन पर भगवान श्रीराम का मंदिर बने ताकि हिन्दू और मुसलमानों के बीच का विवाद हमेशा के लिए खत्म हो और देश में अमन कायम हो सके.

Advertisement

की ओर से इस मसौदे पर कोई सहमति नहीं ली है. विवादित जगह से मस्जिद को हटाकर दूसरे स्थान पर बनाने के राय पर पिछले दिनों सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड सहमत नहीं है.

गौरतलब है कि रिजवी अयोध्या विवाद का समझौते का हल निकालने के लिए एक मसौदा तैयार किया है. शिया वक्फ बोर्ड के मसौदे के मुताबिक विवादित जगह पर राम मंदिर बनाई जाए और मस्जिद लखनऊ में बनाई जाए. इस मस्जिद को किसी राज या शासक के नाम पर रखने के बजाए मस्जिद-ए-अमन  नाम रखा जाए.

शिया वक्फ बोर्ड के मसौदे के मुताबिक में न बनाई जाए, बल्कि उसकी जगह लखनऊ में बनाई जाए. इसके लिए पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में घंटा घर के सामने शिया वक्फ बोर्ड की जमीन है, जिस पर मस्जिद बनाई जाए और इसका नाम इसका नाम किसी मुस्लिम राजा या शासक के नाम पर न होकर " मस्जिद-ए-अमन" रखी जाए.

Advertisement

बोर्ड ने अयोध्या के विवादित मामले का फार्मूला 18 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट में जमा करा दिया. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के इस मसौदे पर दस्तखत करने वालों में दिगंबर अखाड़े के सुरेश दास, हनुमान गढ़ी के धर्मदास, निर्मोही अखाड़े के भास्कर दास इसके अलावा राम विलास वेदांती, गोपालदास और नरेंद्र गिरी ने भी समर्थन किया है.

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा- हमने अयोध्या विवाद के हल का मसौदा (मस्जिद-ए अमन) सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया है, ये मसौदा तमाम लोगों से बातचीत खासकर हिंदू पक्षकारों से बातचीत के बाद तैयार किया गया है, और इस पर सभी सहमत हैं.

रिजवी ने कहा कि हिंदू और शिया इसपर सहमत है,  सुन्नी वक्फ बोर्ड का इससे कोई लेना देना नहीं है वो भी अदालत में है हम भी अदालत में है कोर्ट फैसला करेगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या की बजाए हमने लखनऊ में इसलिए प्रस्तावित की है क्योकि पुरानी लखनऊ मे घंटाघर के सामने बड़ी जमीन मौजूद है, यहां शिया आबादी भी काफी है और विवादों से दूर है इसलिए हमारा फॉर्मूला यही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »