सीएम आवास पर इटावा से आए किसान ने खाया जहर, हालत नाजुक

लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर रविवार को एक किसान के जहर खा लेने से हड़कंप मच गया है. किसान ने यह कदम बैंक अधिकारी और अमीन की प्रताड़ना से दुखी होकर उठाया है.

Advertisement
डॉक्टरों के मुताबिक किसान की हालत नाजुक बनी हुई है डॉक्टरों के मुताबिक किसान की हालत नाजुक बनी हुई है

केशव कुमार / अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 22 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर रविवार को एक किसान के जहर खा लेने से हड़कंप मच गया. किसान ने यह कदम बैंक अधिकारी और अमीन की प्रताड़ना से दुखी होकर उठाया है. गंभीर हालत में उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मुख्यमंत्री के गृह जिले से आया था किसान
जानकारी के मुताबिक 40 साल का कर्ज माफी के लिए मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था. मुलाकात नहीं होने पर निराश होकर उसने जहर खा लिया. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए तमाम अधिकारियों को उनकी समस्याओं का निदान करने का आदेश किया हुआ है. इसके साथ ही बैंक अधिकारियों को किसानों के कर्जों को लेकर परेशान नहीं करने का फरमान सुनाया हुआ है.

Advertisement

सीएम से नहीं मिलने पर खुदकुशी की कोशिश
मुख्यमंत्री के इस आदेश के बावजूद आज भी किसान कर्ज के बदले बैंक अधिकारियों की हो रहे हैं. इसके नतीजे में मजबूर हो वे लोग अपनी जान देने पर आमादा हैं. इस बार यह कदम मुख्यमंत्री के गृह जिले इटावा का रहने वाला 40 साल का संत विजय अखिलेश यादव से मिलने पहुंचा था. मुलाकात नहीं होने पर खुदकुशी की कोशिश कर बैठा.

मौसम की मार ने कर्ज चुकाने लायक नहीं छोड़ा
जहर खाने के तुरंत बाद विजय को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया. डॉक्टर के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. किसान विजय इटावा के ककरहिया गांव के रहने वाले हैं. उसने के जरिए खेती के लिए कुछ बैंकों से दो लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ है. मौसम की मार के चलते आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. वह खुद को कर्ज चुकाने की हालत में नहीं पाता.

Advertisement

बैंक और अमीन का दबाव बढ़ने से तंग है किसान
किसान की दयनीय हालत के बावजूद बैंक अधिकारियों और अमीन की तरफ से लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. उस पर जल्दी कर्ज चुकाने का नाजायज दबाव बनाया जा रहा है. इससे निराश होकर वह अब अपनी जान देने के लिए मजबूर है.

पुलिस ने कहा-जल्द होगा समस्या का समाधान
घटना के बाद अस्पताल में लग गया. वहां पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक वर्मा का कहना है कि अब विजय खतरे से बाहर है. उसकी समस्या का बहुत जल्द समाधान किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement