फिरोजाबाद: वायरल बुखार से हालात खराब, बीमार बच्चे के पिता को डांटते दिखे BJP विधायक

आजतक की टीम जब फिरोजाबाद पहुंची, तो देखा कि कई इलाकों में गंदगी फैली हुई है. कीचड़ है और जगह जगह पर पानी भरा हुआ है. इन इलाकों में वायरल बुखार और डेंगू के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं.

Advertisement
फिरोजाबाद में डेंगू और बुखार का कहर जारी है. (फाइल फोटो) फिरोजाबाद में डेंगू और बुखार का कहर जारी है. (फाइल फोटो)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • फिरोजाबाद,
  • 03 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST
  • गंदगी वाले इलाकों में बुखार के ज्यादा केस
  • प्रशासन कई इलाकों में करा रहा साफ सफाई

फिरोजाबाद में 50 लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन की नींद खुली. अब डेंगू और वायरल बुखार से प्रभावित फिरोजाबाद के कई इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है. फिरोजाबाद में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जिन इलाकों में सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है, वहां बुखार के सबसे ज्यादा मामले हैं. 

आजतक की टीम जब फिरोजाबाद पहुंची, तो देखा कि कई इलाकों में गंदगी फैली हुई है. कीचड़ है और जगह जगह पर पानी भरा हुआ है. इन इलाकों में वायरल बुखार और डेंगू के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं. 

Advertisement

झलकारी नगर में 15 बच्चों की मौत

फिरोजाबाद के झलकारी नगर में 15 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है. यहां बस्ती में कई और बच्चे बीमार हैं. यहां के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि बच्चे की डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. लेकिन अस्पतालों में जगह नहीं मिलने के चलते वे अपने बच्चे का इलाज घर पर ही कर रहे हैं. घर पर ही बच्चे को ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ाई जा रही है. झलकारी नगर में घरों में कई बच्चे बीमार हैं. कई लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. लोगों का कहना है कि गंदगी के चलते बीमारी फैल रही है. 

अब खुली प्रशासन की नींद

फिरोजाबाद में अब प्रशासन की नींद खुली है. जिन इलाकों में कीचड़ है, वहां गलियां साफ कराई जा रही हैं. सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई जा रही है. 

Advertisement

फिरोजाबाद के विधायक के बिगड़े बोल

फिरोजाबाद में डेंगू से मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है. फिरोजाबाद के 100 बेड वाले अस्पताल में फिलहाल 380 बच्चे भर्ती हैं. लेकिन इस संकट के बीच फिरोजाबाद सदर के विधायक का एक ऐसा बयान है जिसने इंसानिय़त को शर्मसार कर दिया है. अपने बीमार बेटे के इलाज में हो रही दिक्कत की शिकायत लेकर एक शख्स जब विधायक के सामने गिड़गिड़ा रहा था तो विधायक ने उसे नसीहत दे डाली कि इस तरीके से बात करने से उसका नुकसान हो जाएगा. विधायक को जैसे पता चला कि उनके आस-पास कैमरे हैं, उन्होंने अपने सुर बदल लिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »