तेलंगाना के वारंगल के उर्सु गुट्टा में एक बार के बाहर पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. शराब के नशे में हुए विवाद के बाद तेलंगाना विशेष पुलिस के एक बटालियन कॉन्सटेबल और ऑन-ड्यूटी बीट कॉन्सटेबल के बीच बहस हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया.
बटालियन कॉन्सटेबल बहुत ज्यादा शराब के नशे में था. उसने बार परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया था. स्थिति बिगड़ती देख बार के कर्मचारियों ने तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 डायल किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही बीट कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां बिना शर्ट पहने घूम रहे बटालियन कॉन्सटेबल को अपनी शर्ट पहनने और बार परिसर से बाहर जाने को कहा. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
आरोप है कि बहस के दौरान कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी ने बटालियन कॉन्सटेबल को एक थप्पड़ मार दिया. इसके जवाब में बटालियन कॉन्सटेबल ने भी पलटवार करते हुए बीट कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी को थप्पड़ जड़ दिया.
यह भी पढ़ें: शराब पिलाई, गला काटा और शव के किए 5 टुकड़े... पिटाई का बदला लेने के लिए दोस्त की हत्या
इसके बाद कॉन्सटेबल संतोष रेड्डी ने पुलिस लाठी से बटालियन कॉन्सटेबल पर हमला कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोग भी इस विवाद में कूद पड़े और उन्होंने भी बटालियन कॉन्सटेबल के साथ मारपीट की.
अब्दुल बशीर