हैदराबाद में अमेरिकी कांसुलेट के पास बनेगा 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू', तेलंगाना सरकार का प्लान

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित अमेरिकी कांसुलेट के पास की सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही गूगल स्ट्रीट, माइक्रोसॉफ्ट रोड और विप्रो जंक्शन जैसे नाम भी प्रमुख सड़कों और जंक्शनों के लिए प्रस्तावित हैं.

Advertisement
वैश्विक नामों से सजेगा हैदराबाद का फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट (Representaion Image/File) वैश्विक नामों से सजेगा हैदराबाद का फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट (Representaion Image/File)

अब्दुल बशीर

  • तेलंगाना ,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

हैदराबाद की ग्लोबल पहचान को मजबूत करने और इंटरनेशनल स्तर पर इसके बढ़ते प्रोफाइल को चमकाने के लिए तेलंगाना सरकार ने एक अनोखा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के कांसुलेट के पास की एक प्रमुख सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखने की योजना बनाई है.

अमेरिकी कांसुलेट के ठीक बगल में स्थित इस सड़क का औपचारिक उद्घाटन इसी महीने के अंत में होने की उम्मीद है. राज्य सरकार की योजना केवल एक सड़क तक सीमित नहीं है. सरकार एक व्यापक पहल के तहत शहर की मुख्य सड़कों, जंक्शनों और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नाम दुनिया भर में मशहूर हस्तियों और संस्थानों के नाम पर रखने जा रही है.

Advertisement

वैश्विक हस्तियों और कंपनियों के नाम पर होंगी सड़कें

इस योजना के तहत विशेष रूप से उन नामों को चुना जाएगा जो टेक्नोलॉजी, बिजनेस और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े हैं. सरकार इस प्रस्ताव की जानकारी विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को भेजने की तैयारी में है. यह पूरी योजना हैदराबाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में लागू की जाएगी. ये इलाका शहर का एक तेजी से उभरता हुआ हब बन रहा है. यहां बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों और राजनयिक प्रतिष्ठानों के कॉर्पोरेट ऑफिस स्थित हैं.

हाल ही के वर्षों में शुरू हुए अमेरिकी कांसुलेट ने भारत और अमेरिका के संबंधों में हैदराबाद के रणनीतिक महत्व को काफी बढ़ा दिया है. अब इस सड़क के नए नाम से इसकी पहचान को वैश्विक स्तर पर एक नया आयाम मिलेगा.

गूगल स्ट्रीट और रतन टाटा के नाम पर भी होंगे जंक्शन

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू के अलावा, तेलंगाना सरकार ने कथित तौर पर अन्य सड़कों और जंक्शनों का नाम प्रमुख वैश्विक निगमों और उन प्रमुख हस्तियों के नाम पर रखने की योजना बनाई है जिन्होंने आर्थिक और तकनीकी विकास में योगदान दिया है. 

सरकार की इस योजना में गूगल स्ट्रीट और माइक्रोसॉफ्ट रोड बनाने का प्रस्ताव शामिल है. इसके अलावा एक प्रमुख चौराहे का नाम विप्रो जंक्शन रखा जाएगा. साथ ही, देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर भी किसी बड़े पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नाम रखने की तैयारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »