हैदराबाद के Erragadda मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में 70 से ज्यादा बीमार, 1 की मौत, फूड पॉयजनिंग की आशंका

हैदराबाद के एर्रागड्डा मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में अचानक 70 से ज्यादा मरीजों की तबीयत बिगड़ गई. शुरुआती जांच में मामला फूड पॉयजनिंग का माना जा रहा है. बीमार मरीजों में से एक, करन नामक युवक की मौत हो गई है.

Advertisement
हैदराबाद के मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में 70 से ज्यादा बीमार हैदराबाद के मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में 70 से ज्यादा बीमार

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 03 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

हैदराबाद के एर्रागड्डा मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में अचानक 70 से ज्यादा मरीजों की तबीयत बिगड़ गई. शुरुआती जांच में मामला फूड पॉयजनिंग का माना जा रहा है. बीमार मरीजों में से एक, करन नामक युवक की मौत हो गई है.

घटना के बाद हैदराबाद जिला कलेक्टर अनुराग दयाल दु्रशेट्टी ने अस्पताल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया. वहीं, तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने भी इस गंभीर घटना पर तुरंत संज्ञान लिया है.

Advertisement

70 में से 68 मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. जबकि दो गंभीर मरीजों को उन्नत इलाज के लिए उस्मानिया अस्पताल रेफर किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उस्मानिया अस्पताल से एक विशेष मेडिकल टीम एर्रागड्डा अस्पताल भेजी है, जो बीमार मरीजों का इलाज कर रही है.

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फूड पॉयजनिंग किस वजह से हुई. क्या खाना दूषित था या खाना बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »