संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज

संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार 18 दिसंबर, 2017 को दूसरा दिन है. गौरतलब है कि 18 दिसंबर को ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. ऐसे में आज भले ही संसद की कार्यवाही चलेगी लेकिन, इन नतीजों का असर संसद के गलियारे पर भी जरूर पड़ेगा.

Advertisement
संसद का शीत सत्र संसद का शीत सत्र

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार 18 दिसंबर, 2017 को दूसरा दिन है. गौरतलब है कि 18 दिसंबर को ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. ऐसे में आज भले ही संसद की कार्यवाही चलेगी लेकिन, इन नतीजों का असर संसद के गलियारे पर भी जरूर पड़ेगा.

15 दिसंबर को पहले दिन के कामकाज के बाद संसद की कार्यवाही फिर दो दिनों के अवकाश के बाद सोमवार 18 दिसंबर को शुरू हो रही है.

Advertisement

जीएसटी पर पूछे जाएंगे सवाल

प्रशनकाल में आज जीएसटी पर सवाल किया जाएगा कि लघु उद्योगों पर इसका क्या असर पड़ा है. सदन में आज बिजनेस एजेंडा, जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ कई विधेयक प्रस्तावित किए जाएंगे. इसके साथ ही कुछ नए विधेयकों पर भी चर्चा की जाएगी.

शीत सत्र में देरी पर उठा था सवाल

की शुरुआत में देरी को लेकर कांग्रेस पूरे गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और सरकार को घेरती रही कि विपक्ष के हमले से डर कर सरकार संसद का सत्र नहीं बुला रही है. वहीं बीजेपी ने गुजरात चुनाव में व्यस्तता का हवाला देकर इस बार संसद के सत्र में देरी को जायज ठहराया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »