बंगाल पंचायत चुनाव में टीएमसी नंबर वन, बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी

टीएमसी ने 20,848 पंचायत सीटों पर कब्जा जमाया है. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ग्राम पंचायत की 148 और सीटों पर आगे चल रही है. 

Advertisement
पंचायत चुनाव के नतीजे (प्रतीकात्मक फोटो) पंचायत चुनाव के नतीजे (प्रतीकात्मक फोटो)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस शानदार जीत की ओर बढ़ रही है. जबकि सीपीएम और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनती हुई नजर आ रही है. आपको बता दें कि राज्य में कुल 31,802 ग्राम पंचायत सीटें हैं.

पंचायत सीटों पर कब्जा जमाया है. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ग्राम पंचायत की 148 और सीटों पर आगे चल रही है.  

Advertisement

बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी ने 5,636 सीटें जीती हैं और उसने 21 सीटों पर बढ़त बना रखी है. बीजेपी पहली राज्य के सभी जिलों में जीती है.

तीसरे नंबर पर सीपीएम रही. सीपीएम के 1415 उम्मीदवार पंचायत चुनाव में जीते हैं और 13 सीटों पर वो आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस चौथे नंबर रही. कांग्रेस ने 993 ग्राम पंचायत सीट जीत सकी है और उसके 13 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. वहीं 1741 निर्दलीय जीते हैं. 18 निर्दलीय आगे चल रहे हैं.

जिला परिषद - 621 सीट

पंचायत समिति - 6119

ग्राम पंचायत - 31,802

बुधवार को दोबारा हुई थी वोटिंग

आपको बता दें कि बुधवार को राज्य में कई सीटों पर दोबारा चुनाव हुए थे. इस दौरान काफी हिंसा भी हुई थी. यहां हमलावर बैलट बॉक्स को ही उठाकर भाग गए थे. गौरतलब है कि जब सोमवार को वोट डाले जा रहे थे, तब भी ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें बैलेट बॉक्स में आग लगा दी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »