विजयवाड़ाः बाढ़ का जायजा लेने गए थे जल संसाधन मंत्री, सामने ही नदी में बहा बुजुर्ग

जल संसाधन मंत्री अनिल कुमार यादव और विजयवाड़ा के जिलाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज प्रकाशम बैराज पहुंचे थे. मंत्री यादव और जिलाधिकारी की निगरानी में बैराज के एक फाटक में फंसी एक नौका निकालने का प्रयास किया जा रहा था.

Advertisement
प्रकाशम बैराज के फाटक में फंसी नौका प्रकाशम बैराज के फाटक में फंसी नौका

आशीष पांडेय

  • विजयवाड़ा,
  • 26 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

  • मंत्री के साथ जिलाधिकारी भी थे मौके पर
  • प्रकाशम बैराज पर शनिवार को हुई घटना
  • पैर फिसलने से नदी में बहा 70 वर्षीय व्यक्ति

बाढ़ से बेहाल विजयवाड़ा क्षेत्र पहुंचे आंध्र प्रदेश के जल संसाधन मंत्री अनिल कुमार यादव के सामने ही एक बुजुर्ग उफनाई नदी में बह गया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही देर में नदी से निकाल लिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उसका निधन हो चुका था. घटना शनिवार की है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार जल संसाधन मंत्री अनिल कुमार यादव और विजयवाड़ा के जिलाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज प्रकाशम बैराज पहुंचे थे. मंत्री यादव और जिलाधिकारी की निगरानी में बैराज के एक फाटक में फंसी एक नौका निकालने का प्रयास किया जा रहा था. इस दौरान विजयवाड़ा के बवाजीपेट निवासी 70 वर्षीय मद्दी अपन्ना भी बैराज पर मौजूद थे.

अपन्ना का पैर फिसल गया और वह नदी में बह गए. मंत्री और जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई. मौके पर जमा भारी भीड़ मूकदर्शक बनकर उसे बहता देखती रही. एनडीआरएफ के जवानों ने अपन्ना को बचाने के प्रयास शुरू किए. कुछ देर बाद अपन्ना को नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गौरतलब है कि विजयवाड़ा बाढ़ की चपेट में था. स्थिति विकट होने पर प्रकाशम बैराज का फाटक खोल दिया गया था. इसी दौरान एक नौका बैराज के एक फाटक में फंस गई थी. जिसे निकालने के प्रयास किए जा रहे थे. इस अभियान की निगरानी के लिए जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अमले के अन्य आला अधिकारियों के साथ जल  संसाधन मंत्री अनिल कुमार यादव प्रकाशम बैराज पहुंचे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »