चुनाव आयोग में जवाब देने के बाद बोले साक्षी महाराज- अपने बयान पर कायम हूं

उन्होंने कहा कि मैंने संतो के प्रोग्राम में यह बात कही थी कि जनसंख्या वृद्धि हो रही है, उसको रोकना चाहिए मैंने कोई चुनावी सभा में यह बात नहीं कही थी.

Advertisement
साक्षी महाराज का EC को जवाब साक्षी महाराज का EC को जवाब

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

मेरठ में दिए गए अपने बयान पर बुधवार को साक्षी महाराज चुनाव आयोग जवाब देने के लिए पहुंचे. जवाब देने के बाद साक्षी महाराज का बोले कि मैं आज भी मानता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण होना चाहिए, मैंने किसी समुदाय जाति वर्ग विशेष का नाम नहीं लिया. वह बोले कि औरत कोई बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं है. साक्षी महाराज बोले कि लालू प्रसाद यादव के भी एक दर्जन बच्चे हैं, दशरथ की तीन रानियां थी लेकिन आज वह वक्त नहीं रहा मीडिया ने मेरे बयान का गलत मतलब निकाल करके दिखाया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैंने संतो के प्रोग्राम में यह बात कही थी कि हो रही है, उसको रोकना चाहिए मैंने कोई चुनावी सभा में यह बात नहीं कही थी. इसलिए कोई भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है हम साधु संत हैं साधु संत सम्मेलन में ऐसी बातें कहते हैं जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए आगे भी आवाज उठाता रहूंगा मैंने किसी एक जाति समुदाय के लिए यह बात नहीं करती मैं पूरे देश के लिए बात बोलता हूं की जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगनी चाहिए. राम मंदिर मुद्दे के बारे में साक्षी महाराज का कहना है कि राम मंदिर मुद्दा हमारे कण-कण में है और हम चाहते हैं कि भव्य राम मंदिर बने और भव्य राम मंदिर बनेगा.

गौरतलब है कि ने मेरठ में संतो के प्रोग्राम में जनसंख्या वृद्धि के लिए चार बीवियां और 40 बच्चे वाले लोगों को जिम्मेदार बताया था. जिस पर चुनाव आयोग ने कड़ा नोटिस लेते हुए साक्षी महाराज को कारण बताओ नोटिस दिया जिसका वह जवाब देने पहुंचे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »