जयललिता से अस्पताल जाकर मिले वेंकैया नायडू, कहा- सेहत को लेकर अफवाहें फैलाना गलत

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से मिलने के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि जयललिता पर इलाज का असर हो रहा है. नायडू ने ये भी कहा कि जयललिता की सेहत को लेकर अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए.

Advertisement
जयललिता 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं जयललिता 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं

रोहित गुप्ता

  • चेन्नई,
  • 10 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से मिलने के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि जयललिता पर इलाज का असर हो रहा है. नायडू ने ये भी कहा कि जयललिता की सेहत को लेकर अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए.

'जयललिता पर हो रहा है इलाज का असर'
नायडू ने अस्पताल का दौरा करने के बाद कहा, 'चिकित्सकों ने चल रहे इलाज के बारे में मुझे विस्तृत जानकारी दी. चिकित्सकों ने मुझे बताया कि पर इलाज का असर हो रहा है. मुझे विश्वास है कि वह सामान्य हो जाएंगी और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.'

Advertisement

नायडू बोले- जयललिता की सेहत को लेकर अटकलें लगाना गलत
जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए जाने पर नायडू ने कहा कि कोई अटकलबाजी और नहीं उड़ाई जानी चाहिए क्योंकि अस्पताल उनकी स्थिति के बारे में नियमित तौर पर जानकारी मुहैया करा रहा है. उन्होंने कहा, यह उचित नहीं है, विशेष तौर पर तब जब किसी व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है.'

पुडुचेरी के सीएम भी जयललिता से मिलने अस्पताल पहुंचे
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सहित कई अन्य नेता भी जयललिता से मिलने अस्पताल पहुंचे. पीएमके नेता एवं लोकसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने कहा, हमें बताया गया कि उनकी स्थिति में सुधार है. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. हम कामना करते हैं कि वह अपना काम जल्द फिर से शुरू करें. नारायणसामी ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं और अपने काम पर लौट आयें. मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी.'

Advertisement

जयललिता 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement