कांग्रेस को घेरने में खुद घिरे रविशंकर, हाफिज को कह बैठे 'जी'

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं के बयान पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. कश्मीर के एक बड़े संपादक शुजात बुखारी की हत्या हुई. उस हत्या में मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आई कि पाकिस्तानी तत्वों का हाथ है. उसकी जांच चल रही है. इस स्टेटमेंट से लश्कर ए तैयबा के स्वर बदल गए कि भारतीय सेना ने उनकी हत्या की है.

Advertisement
रविशंकर प्रसाद रविशंकर प्रसाद

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

कश्मीर में सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज को 'हाफिज जी' कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या कांग्रेस पार्टी की देन है. कश्मीर को लेकर सरदार पटेल और नेहरू के बीच भी मतभेद थे.

उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं के बयान पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. कश्मीर के एक बड़े संपादक शुजात बुखारी की हत्या हुई. उस हत्या में मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आई कि पाकिस्तानी तत्वों का हाथ है. उसकी जांच चल रही है. इस स्टेटमेंट से लश्कर-ए-तैयबा के स्वर बदल गए कि भारतीय सेना ने उनकी हत्या की है.

Advertisement

प्रसाद ने कहा, 'कश्मीर के एक सैनिक औरंगजेब की हत्या की गई. इसके बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वहां पर आर्मी चीफ गए और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण गईं, ये ड्रामा हो रहा है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस पर जवाब देना होगा. इस तरह कांग्रेस सेना का मनोबल कमजोर करने की कोशिश कर रही है.'

इसी दौरान उन्होंने हाफिज को 'जी' कहकर संबोधित किया और कहा, 'पात्रा ने रिकॉर्ड किया है हाफिज जी का एक पुराना स्टेटमेंट आपको दिखाएंगे, आप उसके बाद देख लीजिएगा. पुराना है लेकिन कांग्रेस पार्टी के स्वरों का समर्थन आजकल पाकिस्तान की तरफ से तुरंत हो जाता है. जल्द ही पाकिस्तान से और भी वीडियो आएंगे. हम इसकी भर्त्सना करते हैं.

रविशंकर प्रसाद ने गुलाम नबी आजाद के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना और सुरक्षाबल कश्मीर में आतंकवादियों से ज्यादा आवाम को मार रहे हैं. उन्होंने कहा कि आजाद ने यह कहकर पाकिस्तान का समर्थन किया है वहां के आतंकियों का समर्थन किया है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे पाकिस्तान खुश होगा.

Advertisement

आतंकी हाफिज को लेकर कांग्रेसी भी दिखा चुके हैं प्रेम

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुंबई हमलों सहित भारत में किए गए कई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के लिए सम्मानजनक शब्द 'साहब' का इस्तेमाल किया था. यही नहीं, उन्होंने आतंकी ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहकर संबोधित किया था जिसके बाद चारो तरफ उनकी आलोचना हुई थी.

इस वीडियो में देखिए का पूरा वीडियो जिसमें उन्होंने हाफिज को जी कहा...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »