उमा भारती की दो टूक, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले जाएं पाकिस्तान

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने स्ट्राइक को फर्जी बताया है. पूर्व सांसद संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि हर हिंदुस्तानी चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हो लेकिन वह फर्जी न हो.

Advertisement
उमा भारती उमा भारती

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर हमला बोला है. उमा भारती ने कहा कि जो भी नेता ये कहते हों कि पाकिस्तान सबूत मांग रहा है तो उसे सबूत दो तो उन नेताओं को पाकिस्तान की नागरिकता ले लेनी चाहिए.

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने स्ट्राइक को फर्जी बताया है. पूर्व सांसद संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि हर हिंदुस्तानी चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हो लेकिन वह फर्जी न हो. निरुपम ने ट्वीट किया कि का राजनीति के लिए फायदा न उठाया जाए. राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. बता दें कि इससे पहले यूपीए शासनकाल में केंद्रीय मंत्री रहे पी चिदंबरम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे.

Advertisement

वहीं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केजरीवाल के भी बयान पर है. बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल जी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की बात कर सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. संकट के समय देश एक स्वर में बोलता है. राजनीति अपनी जगह है. पाकिस्तान की बात पर एक सीएम सबूत मांग रहे हैं. आज केजरीवाल पाकिस्तान के अखबार की हेडलाइन हैं. उनकी बात से पाकिस्तान को भारत पर सवाल उठाने का मौका मिल रहा है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »