त्रिपुरा में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, राहुल गांधी करेंगे रैली

त्रिपुरा के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन राज्य के ऊनाकोटी जिले में राहुल एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष की रैली रामकृष्ण महाविद्यालय स्टेडियम में होगी.

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

त्रिपुरा की सियासी रणभूमि में पीएम नरेंद्र मोदी के रैली करने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उतर रहे हैं. राज्य के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. राज्य के ऊनाकोटी जिले में राहुल एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष की रैली रामकृष्ण महाविद्यालय स्टेडियम में होगी.

त्रिपुरा में की लड़ाई लड़ रही है. कांग्रेस पिछले तीन दशकों में पहली बार है कि कांग्रेस ने राज्य की 60 सीटों में से 56 पर उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने इस बार नए और युवा चेहरों पर दांव लगाया है.

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राज्य में पार्टी के जनाधार को वापस लाने की बड़ी चुनौती है. जबकि इस बार माना जा रहा है कि त्रिपुरा की सियासी जंग लेफ्ट और बीजेपी के बीच है. बीजेपी ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें 46 सीटें ऐसी हैं, जहां से एक समय कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे.

बता दें कि त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर 18 फरवरी को मतदान होने हैं. इनके नतीजे 3 मार्च को आएंगे.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »