माल्या के किंगफिशर हाउस के लिए बैंकों को फिर नहीं मिला कोई खरीदार

शराब कारोबारी विजय माल्या के खुद को दिवालिया घोषित कर विदेश भाग जाने के बाद से बंद पड़े किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय किंगफिशर हाउस को बेचने का बैंकों का प्रयास एक बार फिर विफल हो गया है. बैंकों ने तीसरी बार मुंबई शहर में स्थित इस संपत्ति को बेचने के लिये रखा और आरक्षित मूल्य में 15 प्रतिशत की कटौती की लेकिन किसी भी खरीदार ने इसमें रूचि नहीं दिखाई.

Advertisement
विजय माल्या विजय माल्या

BHASHA

  • मुंबई,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

शराब कारोबारी विजय माल्या के खुद को दिवालिया घोषित कर विदेश भाग जाने के बाद से बंद पड़े किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय किंगफिशर हाउस को बेचने का बैंकों का प्रयास एक बार फिर विफल हो गया है. बैंकों ने तीसरी बार मुंबई शहर में स्थित इस संपत्ति को बेचने के लिये रखा और आरक्षित मूल्य में 15 प्रतिशत की कटौती की लेकिन किसी भी खरीदार ने इसमें रूचि नहीं दिखाई.

Advertisement

यह संपत्ति 17,000 वर्ग फुट में फैली हुई है और यह डोमेस्टिक टर्मिनल के पास विले पार्ले में स्थित है. सूत्रों के मुताबिक, 'कोई भी बोलीदाता नहीं आया और इस बार भी की नीलामी नहीं हो पाई.' भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह ने 115 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य के साथ संपत्ति नीलामी के लिये रखा. यह मूल्य इस साल अगस्त में हुई दूसरी नीलामी के मुकाबले 15 प्रतिशत और मार्च में हुई पहली नीलामी के मुकाबले 23 प्रतिशत कम है.

बैंक के कर्ज में फंसे विजय माल्या की एक और संपत्ति की फिर से नीलामी 22 दिसंबर को की जाएगी. यह नॉर्थ गोवा के कंडोलिम में स्थित है. इसके लिये आरक्षित मूल्य 81 करोड़ रुपये रखा गया है जो अक्टूबर में हुई नीलामी के मुकाबले पांच प्रतिशत कम है. सभी संपत्तियों की नीलामी बैंकों की तरह एसबीआई कैप ट्रस्टी कर रही है.

Advertisement

 

पिछले महीने सेवा कर विभाग भी के लग्जरी जेट के लिये बोलीदाता तलाशने में विफल रहे. विभाग का माल्या के ऊपर 850 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है. माल्या पर एसबीआई, पीएनबी, आईडीबीआई बैंक, बीओबी जैसे बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है. वह इस साल तीन मार्च को देश छोड़कर चले गये और फिलहाल ब्रिटेन में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »