स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की भी चर्चा की, वहीं जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में केंद्र को कोसा है. मुफ्ती ने कश्मीर के हालात के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के सिर दोष मढा है.
झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में महबूबा मुफ्ती ने कहा, ' के मौजूदा हालात के लिए जवाहर लाल नेहरू से लेकर वर्तमान तक का केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है. बंदूकें चाहे आतंकी की हो या हमारी, बंदूकों से कोई मसला हल नहीं होगा.'
पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही महबूबा मुफ्ती ने पर दुख जताते हुए कहा, 'मैं आपसे वादा करती हूं कि जिन सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों ने निर्देशों का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.' महबूबा ने आगे कहा, 'मुठभेड़ पहले भी होती थी. आगे भी होंगे. लेकिन मुझे यह समझ नहीं आता कि इसमें मेरी सरकार की क्या गलती है?'
स्वपनल सोनल