क्या राफेल पर उल्टा फंसेंगे राहुल? लोकसभा स्पीकर को मिले 4 विशेषाधिकार हनन नोटिस

लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाया था, जिससे खफा बीजेपी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दिया है.

Advertisement
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को मिले 4 नोटिस लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को मिले 4 नोटिस

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

राफेल विमान डील में आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब मामला संसद में विशेषाधिकार हनन तक पहुंच गया है. लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाया था, जिससे खफा बीजेपी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिए हैं. 

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आज बताया कि उन्हें राहुल गांधी के खिलाफ इस मसले पर चार विशेषाधिकार हनन नोटिस प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि वह नोटिस के आधार पर कार्रवाई के बारे में अभी निर्णय लेंगी.

Advertisement

बता दें कि राफेल डील के मुद्दे पर बीते शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान तब सियासी जंग छिड़ गई जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधे आरोप लगाए और कहा कि अपने कारोबारी मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए सीक्रेसी का हवाला देकर सरकार सच्चाई छुपा रही है. लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण में ज़ुबानी जंग भी हुई थी. जिसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस दिए गए हैं.

वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिए गए हैं. सोमवार को पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने राफेल डील पर संसद को गुमराह किया है और ये विशेषाधिकार का हनन है. इसलिए कांग्रेस इसे लेकर लोकसभा में नोटिस देगी.

Advertisement

कांग्रेस ने कहा कि 19, मार्च 2018 को राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री ने ये नहीं कहा कि कोई भी सीक्रेसी डील है, जिसके तहत वो कीमत नहीं बता सकते. पीएम और रक्षामंत्री ने देश को गुमराह किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »