कर्नाटक संकट: सॉफिटेल होटल में चल रही कांग्रेस बागी विधायकों की मीटिंग

मुंबई में बागी विधायकों की मंगलवार रात एक और बैठक शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को जानकारी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार उस होटल में आ सकते हैं, जहां कांग्रेस के बागी विधायक ठहरे हुए हैं.

Advertisement
कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के साथ कांग्रेस के विधायक (फाइल फोटो-IANS) कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के साथ कांग्रेस के विधायक (फाइल फोटो-IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

मुंबई में कांग्रेस के बागी विधायकों की मंगलवार रात एक और बैठक शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को जानकारी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार उस होटल में आ सकते हैं, जहां कांग्रेस के बागी विधायक ठहरे हुए हैं.

इस बैठक में चर्चा की जा रही है कि किस तरह से बागी विधायक कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के सामने पेश होंगे और इस्तीफे पर चर्चा करेंगे.

Advertisement

वहीं भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि किसी भी तरह से डीके शिवकुमार बागी विधायकों से मुलाकात न कर पाएं. बीजेपी की ओर से लागातार दावा किया जा रहा है कि उसके संपर्क में कांग्रेस के 10 विधायक हैं. इसी वजह से सोमवार को लगातार कांग्रेस के बागी विधायक होटल चेंज कर रहे थे.

इसी बीच ऐसी खबरें भी आई थीं कि बागी विधायक मुबंई से गोवा जा रहे हैं. जबकि कांग्रेस के बागी विधायकों का कहना है कि उन्होंने मुंबई नहीं छोड़ा है. बागी विधायक मुंबई के सॉफिटेल होटल में ठहरे हुए हैं.

ऐसा दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने मुंबई पहुंच रहे हैं. एक तरफ कांग्रेस नाराज विधायकों को मनाने की भरपूर कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विधायकों को तोड़ने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

Advertisement

कांग्रेस के निशाने पर कार्नाटक संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) है. जेडीएस और कांग्रेस दोनों दल विधायकों को तोड़ने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement