शिवसेना ने दी डोनाल्ड ट्रंप की मिसाल, कहा- देश हित में ऐसे काम करें पीएम मोदी

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिसाल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. दरअसल ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव से पहले लोगों को आश्वासन दिया था कि अमेरिकी नागरिकों की जगह विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी.

Advertisement
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिसाल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. दरअसल ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव से पहले लोगों को आश्वासन दिया था कि अमेरिकी नागरिकों की जगह विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी. जिसको अब वह अमली जामा पहनाए जाने की घोषणा कर चुके हैं. उनका ये बयान हिंदुस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है.

Advertisement

शिवसेना ने ये भी कहा है कि जिस तरह ट्रंप ने अपने देश के नागरिकों के हित में सोचा है क्या ऐसा भी पाकिस्तानी कलाकारों के लिए इस तरह का कोई कदम उठा सकती है. पाकिस्तानी कलाकार भारत में पैसा कमाने आते हैं. दुनिया ट्रंप को मुर्ख कहती है लेकिन वो अपने देश के लिए अपनी समझदारी से देश की रक्षा के लिए अच्छा कदम उटा सकती है तो क्या मोदी सरकार ऐसा नहीं कर सकती?

ट्रंप की इस कार्रवाई का सबसे बड़ा झटका भारत को लगेगा. इससे कई भारतीयों की अमेरिका से छुट्टी हो सकती है. लेकिन सामना में ट्रंप का पक्ष लेते हुए कहा गया है कि ऐसा उन्होंने अपने देश की रक्षा और देश के हित के लिए किया है. अब देखना है कि इस विषय पर ट्रंप से बात करने में क्या भूमिका अदा करती है.

Advertisement

गौरतलब हो कि अपना कार्यकाल शुरू करने से पहले ही अपने नागरिकों को खुश करने के लिए ट्रंप ने जो आश्वासन दिया था उसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि ट्रंप ये कह चुके हैं कि एच-1 बी वीजा वालों को अमेरिका में नौकरी नहीं करने दिया जाएगा.

आपको बता दें कि एच-1 बी वीजा वो है जो विदेशियों को अमेरिका आकर अपनी विशेषता का फायदा देने के लिए जारी किया जाता है.

गौरतलब है कि ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी लोगों की रोजगार सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे अमेरिकी लोगों की जगह विदेशी कामगारों को नौकरी पर रखे जाने की अनुमति नहीं देंगे.

कंपनियों का दिया हवाला
ट्रंप ने डिज्नी वर्ल्ड और दूसरी अमेरिकी कंपनियों का हवाला दिया जहां भारतीय कामगारों समेत एच1-बी वीजा पर अमेरिका आए अन्य विदेशियों ने अमेरिकियों की नौकरियां छीन लीं. वीजा का मुद्दा ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रमुखता से उठाया था और कहा था अमेरिकी लोगों का रोजगार वे किसी और देश के लोगों के लिए छिनने नहीं देंगे.

चुनावी कैंपेन में दिया था जोर
आयोवा में हजारों समर्थकों के बीच ट्रंप ने कहा कि हरेक अमेरिकी की जिंदगी सुरक्षित करने के लिए वे लड़ेंगे. ट्रंप ने आगे कहा, 'कैंपेन के दौरान मैंने उन अमेरिकी कामगारों के साथ भी वक्त बिताया जिन्हें उन लोगों को प्रशिक्षण देना पड़ा था जिन्हें बाद में उन्हीं की जगह नौकरी पर रखा गया. उन्हें हटाने के लिए विदेशी कामगारों को लाया गया. हम अब ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »