जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम दोबारा गिरफ्तार

जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को अब जामिया हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. शरजील इमाम के पास से विवादित पैंफलेट बरामद हुआ था, जिसमें दिल्ली को डिस्टर्ब करने जैसी बातें लिखी गई थीं.

Advertisement
शरजील इमाम (फाइल फोटो- Aajtak) शरजील इमाम (फाइल फोटो- Aajtak)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

  • जामिया हिंसा मामले में JNU छात्र शरजील इमाम गिरफ्तार
  • राजद्रोह के मामले में जहानाबाद से किया गया था गिरफ्तार

जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को अब जामिया हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस बार भी शरजील को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. यह दूसरी बार है जब शरजील को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले, शरजील इमाम को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस शरजील इमाम से कई मामलों में पूछताछ कर रही है.

Advertisement

बता दें कि राजद्रोह मामले में जहानाबाद से गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के पास से विवादित पैंफलेट मिला था, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, शरजील इमाम ने इस पैंफलेट को कई मस्जिदों के अलावा अन्य जगहों पर बांटा और बंटवाया था.

ये भी पढ़ें-

पैंफलेट में CAA-NRC का विरोध करने की अपील

पैंफलेट में दिल्ली को डिस्टर्ब करने जैसी बातें लिखी गई थीं. पैंफलेट में यह भी लिखा गया था कि मुसलमानों को सीएए और एनआरसी का विरोध करना चाहिए. सभी मुसलमानों को एक साथ मिलकर इसका विरोध करने की अपील की गई थी.

वहीं, शरजील इमाम के पास से मिले पैंफलेट में कश्मीर और बाबरी मस्जिद का भी जिक्र था. उसमें लिखा गया था कि पहले कश्मीर, फिर बाबरी मस्जिद और अब CAA हुआ. दिल्ली को डिस्टर्ब करने की बात इसलिए कही गई, क्योंकि इससे दुनिया के मीडिया का ध्यान इस मुद्दे की ओर खिंचेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिसंबर को पैंफलेट बनाया गया और मस्जिदों में बांटा गया. इसके ठीक एक दिन बाद 15 दिसंबर को कई जगहों पर हिंसा की खबरें आईं. इसे लेकर क्राइम ब्रांच, जामिया हिंसा मामले में भी शरजील इमाम को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement