सीलिंग के मसले पर मॉनिटरिंग कमेटी के साथ CM केजरीवाल करेंगे ऑल पार्टी मीटिंग

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हाल ही में विधानसभा में जब मुख्यमंत्री सीलिंग के मसले पर बोल रहे थे तो विजेंद्र गुप्ता ने बैठक में साथ देने की बात कही थी. भारद्वाज ने 'आजतक' से बातचीत करते हुए कहा कि जब दिल्ली सचिवालय में मॉनिटरिंग कमिटी से बैठक होगी तो कांग्रेस और बीजेपी के नुमाइंदे बैठक में होंगे.

Advertisement
अरव‍िंद केजरीवाल अरव‍िंद केजरीवाल

अंकुर कुमार / पंकज जैन / रवीश पाल सिंह

  • नई द‍िल्ली,
  • 20 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

देश की राजधानी में सीलिंग से व्यापारियों को राहत नहीं मिल रही है. पिछले करीब 3 महीने से सीलिंग पर राजनीति जारी है. इस बीच बुधवार 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी के साथ सुबह 11.30 बजे दिल्ली सचिवाल़य में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऑल पार्टी मीटिंग करेंगे. कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को मीटिंग में आने का न्योता भेजा गया है.

Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हाल ही में विधानसभा में जब मुख्यमंत्री के मसले पर बोल रहे थे तो विजेंद्र गुप्ता ने बैठक में साथ देने की बात कही थी. भारद्वाज ने 'आजतक' से बातचीत करते हुए कहा कि जब दिल्ली सचिवालय में मॉनिटरिंग कमिटी से बैठक होगी तो कांग्रेस और बीजेपी के नुमाइंदे बैठक में होंगे.

सौरभ भारद्वाज का मानना है कि मॉनिटरिंग कमिटी कोई समाधान नहीं निकाल पाएगी. सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि सीलिंग का एक ही समाधान है कि केंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आये. भाजपा तीन महीने से राजनीति कर रही है. बीजेपी वाले हमें कहते हैं क‍ि मॉनिटरिंग कमिटी से मिलो, बड़ा वकील रखो तो हम सब कुछ करके दिखाएंगे.

बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजेंदर गुप्ता ने बताया कि बीजेपी भी मॉनिटरिंग कमेटी के साथ होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होगी. गुप्ता ने कहा कि उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे. इस बैठक में बीजेपी सीलिंग को तुरंत रोकने, डी-सीलिंग के लिए 1 लाख रुपये जमा कराने के नियम को रोकने की बात रखेगी. बीजेपी इस दौरान मोनिटरिंग कमेटी से डीएमसी एक्ट के प्रावधान पर भी बात कर सकती है.

Advertisement

आपको बता दें कि पिछली बार ने अपने निवास पर सीलिंग को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी लेकिन उस बैठक में बीजेपी के नेताओं ने या उनके किसी प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत नही की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »