राजेश मिश्रा की बेटी की शादी में नया मोड़, महंत बोले- फेक है मैरिज सर्टिफिकेट

मंदिर के महंत परशुराम सिंह ने बताया कि उनके मंदिर में न शादी होती है और न ही ऐसा कोई सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. उन्होंने आचार्य विश्वपति जी शुक्ल के बारे में जानकारी से साफ इनकार किया.

Advertisement
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली बिथरी चौनपुर से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी के लव मैरिज में नया खुलास हुआ है. जिस मंदिर में दोनों ने शादी की थी वहीं के महंत परशुराम सिंह ने प्रमाण-पत्र को फर्जी बताया है. राम जानकी मंदिर के महंत परशुराम सिंह ने इस विवाह की जानकारी से ही इनकार किया और कहा मैरिज सर्टिफिकेट फर्जी है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में कानूनी मदद लेंगे.

Advertisement

मंदिर के महंत परशुराम सिंह ने बताया कि उनके मंदिर में न शादी होती है और न ही ऐसा कोई सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. उन्होंने आचार्य विश्वपति जी शुक्ल के बारे में जानकारी से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि इस मंदिर का नाम बदनाम किया जा रहा है, और इस बारे में वह कानूनी मदद लेंगे.

दलित युवक से शादी करने के बाद बरेली के बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी और उसके पति ने हाईकोर्ट का रुख किया था. कोर्ट में साक्षी ने कहा था कि हमारी जान को खतरा है इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए. इन दोनों की तरफ से हाईकोर्ट में मैरिज सर्टिफेकेट पेश किया गया, जिसमें प्रयागराज के बेगम सराय स्थित राम जानकी मंदिर में शादी होने की बात कही गई है. इस सर्टिफिकेट पर साहित्याचार्य कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य विश्वपति जी शुक्ल का नाम दर्ज है.

Advertisement

साक्षी 2 जुलाई को घर छोड़कर अजितेश के साथ चली गई थी. चार जुलाई को दोनों ने प्रयागराज में एक मंदिर में शादी कर ली. इसके चार दिन बाद साक्षी ने अजितेश के साथ दो वीडियो वायरल किए, जिसमें उसने खुद को जान का खतरा बताया और सुरक्षा मांगी. वीडियो में यह भी कहा गया है कि यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार पप्पू भरतौल और उनके कुछ सहयोगी होंगे.

वहीं बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने बेटी साक्षी के पति अजितेश कुमार के बारे में कहा कि मुझे और मेरे परिवार को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने खुलासा किया है कि अजितेश की पहले ही सगाई हो चुकी है. इसके अलावा बीजेपी विधायक ने बेटी पर ड्रामा करने का भी आरोप लगाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »