साध्वी प्राची ने अनुपम खेर को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो जेल भेजकर दिखाओ

अनुपम खेर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बीजेपी में कुछ नेता ऐसे हैं जो बकवास बातें बोलते रहे हैं, फिर चाहे वह साध्वी हो या योगी. उन्हें जेल में डाल देना चाहिए और पार्टी से निकाल देना चाहिए.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली ने अभिनेता अनुपम खेर को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर अनुपम खेर में दम है तो वो उन्हें और बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को जेल भेजकर दिखाएं.

दरअसल, अनुपम खेर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बीजेपी में कुछ नेता ऐसे हैं जो बकवास बातें बोलते रहे हैं, फिर चाहे वह साध्वी हो या योगी. उन्हें जेल में डाल देना चाहिए और पार्टी से निकाल देना चाहिए.

Advertisement

'जारी रहेगी हिंदुओं के हित की लड़ाई'
अभिनेता के बयान पर जवाब देते हुए साध्वी प्राची ने कहा, 'हम हिंदुओं के हित की लड़ाई जारी रखेंगे. अगर खेर में ताकत है तो वो हमें जेल भेजकर दिखाएं.'

बता दें कि इसके पहले खेर के बयान पर ने भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि खेर फिल्मी दुनिया ही नहीं, निजी जिंदगी में भी विलेन की भूमिका में है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »