कांग्रेस-BJP के बीच 'पपी' पॉलिटिक्स, राहुल को अब इस पपी पोस्टर के जरिये मिला जवाब!

ये पोस्टर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बनाया गया है. जिसमें फिल्म का नाम PIDIMAN दिया गया है. इस टाइटल के नीचे लिखा गया है, 'एक कुत्ते की कहानी जो अपने मास्टर से ज्यादा होशियार है.

Advertisement
बीजेपी के आईटी सेल इंचार्ज ने शेयर की फोटो बीजेपी के आईटी सेल इंचार्ज ने शेयर की फोटो

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मजाकिया ट्वीट पर बीजेपी ने भी उनके ही अंदाज में तंज किया है. पिछले कुछ दिनों से राहुल के ट्वीट काफी पॉपुलर हो रहे हैं, जिसके बाद ये चर्चा है कि आखिर राहुल के लिए ऐसे ट्वीट कौन लिख रहा है. राहुल ने रविवार को इस पर एक पपी के साथ वीडियो शेयर कर अलग तरीके से जवाब दिया तो बीजेपी से जुड़े लोग भी उन पर हमलावर हो गए.

Advertisement

बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने रविवार शाम इस संबंध में एक ट्वीट किया. ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की. अमित ने अपने ट्वीट में लिखा, 'Pidi लाओ, Congress बचाओ'...

अमित मालवीय ने अपने ट्वीट के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें राहुल गांधी भी नजर आ रहे हैं. पिक्चर में एक साइकिल पर राहुल बैठे नजर आ रहे हैं. साइकिल पर ही राहुल के आगे हैंडल पकड़े हुए एक डॉग बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.

ये पोस्टर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बनाया गया है. जिसमें फिल्म का नाम PIDIMAN दिया गया है. इस टाइटल के नीचे लिखा गया है, 'एक कुत्ते की कहानी जो अपने मास्टर से ज्यादा होशियार है...कांग्रेस द्वारा लिखित और निर्देशित'.

राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'लोग पूछ रहे हैं कि इस शख्स के लिए कौन ट्वीट करता है. मैं साफ-साफ बता रहा हूं. ये मैं हूं... Pidi, मैं उससे ज्यादा कूल हूं. देखिए मैं क्या कर सकता हूं एक ट्वीट... उप्स ट्रीट से.' राहुल ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी लगाया हुआ है, जिसमें एक पपी ट्रिक को परफॉर्म कर रहा है.

Advertisement

वीडियो में Pidi नाम के पपी को नमस्ते कहने के लिए प्रेरित करते हुए सुना जा सकता है. राहुल के कहने पर वो एक पैर पर खड़ा होता है और राहुल उसकी नाक पर एक भोजन का टुकड़ा रख देते हैं और उसे खड़े रहने के लिए कहते हैं. इसके बाद राहुल की चुटकियां बजती हैं और पपी अपनी कलाकारी दिखाते हुए गपाक से ट्रीट को हजम कर जाता है. राहुल उसे शाबाशी देते हुए कहते हैं, 'गुड ब्वॉय'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »