युवा सांसदों को राहुल का मंत्र- बीजेपी के 'ट्रैप में न फंसें'

राहुल ने सांसदों को बीजेपी नेताओं के गुस्से का जवाब प्यार से देने का मंत्र देते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी की सुनकर उनके एजेंडे में नहीं उलझना चाहिए.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

गुजरात चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब भविष्य की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. गुजरात चुनाव में वहां की युवा तिकड़ी हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी के बाद राहुल ने अपनी पार्टी के युवाओं पर फोकस किया है.

राहुल गांधी ने बुधवार रात कांग्रेस पार्टी ने 9 युवा सांसदों से मुलाकात की. अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल की ये ऐसी पहली मुलाकात है. इस मीटिंग में राहुल ने युवा सांसदों को भविष्य के लिए मंत्र भी दिया.

Advertisement

में राहुल ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भले ही बीजेपी से है लेकिन पार्टी नेताओं को बीजेपी की नहीं बल्कि जनता की सुननी चाहिए. राहुल ने इस बात पर भी जोर दिया कि सांसदों को जनता की समस्याओं का निदान करना चाहिए.

पार्टी के युवा सांसदों ने राहुल गांधी की तारीफ भी की. उन्होंने गुजरात चुनाव में बीजेपी को जमकर चुनौती देने के लिए सराहा. इस पर राहुल ने कहा कि लड़ने से ही जीत मिलती है. राहुल ने कहा कि उन्होंने गुजरात से यही सीखा है कि मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है, भले ही देर से मिले.

राहुल ने सांसदों को बीजेपी नेताओं के गुस्से का जवाब प्यार से देने का मंत्र देते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी की सुनकर उनके एजेंडे में नहीं उलझना चाहिए. बैठक में 9 सांसदों ने राहुल गांधी को गुड लक के लिहाज से दो कॉफी कप भी दिए, जिसपर सभी सांसदों के दस्तखत भी हैं. अध्यक्ष बनने के बाद राहुल सबसे मुलाकात कर रहे हैं ताकि अनुपलब्ध रहने का ठप्पा उनपर न लगने पाए. वो एक ऐसे अध्यक्ष के रूप में खुद को दिखना चाहते हैं जो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए हर वक्त हाजिर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »