राफेल पर सुप्रीम क्लीन चिट, क्या अब भी राहुल कहेंगे 'चौकीदार चोर है'?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार सवाल खड़े करते लगातार चुनावी अभियान में कहा करते थे कि देश का 'चौकीदार चोर' है. ऐसे में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है.

Advertisement
राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी

कुबूल अहमद

  • ,
  • 14 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है और मोदी सरकार को राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि राफेल सौदे में कोई संदेह नहीं है. राफेल की गुणवत्ता में पर कोई सवाल नहीं है. हमने सौदे की पूरी प्रक्रिया पढ़ी है. विमान की कीमत देखना हमारा काम नहीं है.

Advertisement

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं. इतना ही नहीं, राहुल गांधी लगातार चुनावी अभियान में कहा करते थे कि देश का 'चौकीदार चोर' है. इस नारे के जरिए राहुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े कर रहे थे.

राहुल गांधी सीधे-सीधे पीएम मोदी को राफेल डील मामले में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे थे. इतना ही नहीं इस डील के जरिए अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप खुले आम लगा रहे थे.

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने शुक्रवार को राफेल मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि राफेल सौदे में कोई संदेह नहीं है. राफेल की गुणवत्ता में पर कोई सवाल नहीं है. हमने सौदे की पूरी प्रक्रिया पढ़ी है.

Advertisement

कोर्ट ने केंद्र सरकार ने फ्रांस के साथ हुए 36 लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे का बचाव किया है और इनकी कीमत से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग का विरोध किया और कहा कि विमान हमारे देश की जरुरत है.

कोर्ट की बेंच ने मामले में दायर याचिकाओं पर 14 नवंबर को सुनवाई पूरी की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »