स्टेट बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, NEET अध्यादेश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

अध्यादेश जारी होने पर राज्य सरकारी बोर्डों के छात्रों को 24 जुलाई को NEET में नहीं बैठना होगा.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के दायरे से इस साल राज्य बोर्डों को बाहर रखने के लिए लाए गए अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. राष्ट्रपति ने अध्यादेश पर कानूनी सलाह मांगी थी. उन्होंने कुछ सवालों पर लीगल एक्सपर्ट से चर्चा भी की.

बीते शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने दी थी. जिसका मकसद सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आंशिक तौर पर टालना है. इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी कॉलेज, डीम्ड यूनिवर्सिटी और निजी मेडिकल कॉलेज NEET के दायरे में आएंगे. छूट केवल राज्य सरकार की सीटों के लिए है, सरकारी सूत्रों ने कहा था कि में चिन्हित राज्य की सीटों को भी छूट है.

Advertisement

अध्यादेश जारी होने पर क्या होगा?
बता दें कि एक बार अध्यादेश जारी होने पर 24 जुलाई को NEET में नहीं बैठना होगा. हालांकि, उन्हें अगले शैक्षिक सत्र से इस प्रवेश परीक्षा का हिस्सा बनना पड़ेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement