मेहुल चौकसी की याचिका पर कोर्ट ने भेजा ED को नोटिस

कोर्ट ने इस मामले में नीरव मोदी की तरफ से लगाई गई याचिका के साथ चौकसी की याचिका को भी अटैच कर दिया है. यानी दिल्ली हाईकोर्ट अब अगली सुनवाई में दोनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट को अगली सुनवाई 11 अप्रैल को करनी है.

Advertisement
मेहुल चौकसी (फाइल फोटो) मेहुल चौकसी (फाइल फोटो)

अजीत तिवारी / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 10:02 PM IST

हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी ने ईडी की गीतांजलि ग्रुप पर हुई कार्रवाई को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. अपनी याचिका में मेहुल चौकसी ने कहा है कि ईडी ने गलत तरीके से उनकी संपत्ति अटैच की है. सुनवाई के दौरान चौकसी के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि ईडी की कार्रवाई गैरकानूनी है.

Advertisement

कोर्ट ने इस मामले में नीरव मोदी की तरफ से लगाई गई याचिका के साथ चौकसी की याचिका को भी अटैच कर दिया है. यानी दिल्ली हाईकोर्ट अब अगली सुनवाई में दोनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट को अगली सुनवाई 11 अप्रैल को करनी है.

इससे पहले नीरव मोदी ने भी पिछले महीने अपनी संपत्तियों को PNB के साथ जब्त करने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. इसके अलावा ईडी की सर्च और प्रॉपर्टी सीज करने को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग भी नीरव मोदी की याचिका में की गई है.

और नीरव मोदी के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां मामला दर्ज करके जांच कर रही हैं. PNB के करीब 12 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला इन लोगों पर है. फिलहाल नीरव मोदी और मेहुल चौकसी दोनों ही फरार हैं और देश से बाहर हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »