मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी PM मोदी की मोम की मूर्ति

पीएम नरेंद्र मोदी की वैक्स स्टैच्यू दुनिया के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में लगने जा रही है. सोमवार को म्यूजियम ने इसकी घोषणा की.

Advertisement
पीएम मोदी ने स्टैच्यू के लिए दिया नाप पीएम मोदी ने स्टैच्यू के लिए दिया नाप

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विश्व की उन हस्तियों की फेहरिस्त में शामिल होने जा रहे हैं, जिनकी मूर्ति को लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है. म्यूजियम ने सोमवार को इसकी घोषणा कर दी.

सिग्नेचर स्टाइल में नजर आएंगे मोदी
पर उनका सिग्नेचर स्टाइल क्रीम कुर्ता और जैकेट नजर आएगा. स्टैच्यू नमस्ते की मुद्रा में होगी. मूर्ति के अनावरण के समय पीएम मोदी भी मौजूद रह सकते हैं.

Advertisement

मोदी दे चुके हैं नाप
म्यूजियम की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर म्यूजियम की आर्टिस्ट टीम और एक्सपर्ट्स को सिटिंग दी थी. म्यूजियम ने मोदी को दुनिया की राजनीति में एक बेहद अहम शख्सियत करार दिया है.

जारी हुआ वीडियो
हांगकांग में मैडम तुसाद म्यूजियम ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक्सपर्ट्स की टीम पीएम मोदी का नाप लेती दिख रही है.


मैडम तुसाद में अब तक जिन भारतीय हस्तियों की वैक्स स्टैच्यू लगाई गई है, उनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं.


मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना 1836 में लंदन में हुई थी और आज दुनियाभर के 20 शहरों में इसकी ब्रांच हैं. 2017 में नई दिल्ली में भी मैडम तुसाद की नई ब्रांच खुलने जा रही है. पिछले साल नवंबर में पीएम मोदी की लंदन यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »