नागरिकता कानून पर पीएम मोदी की दो टूक- दुनियाभर के दबाव के बावजूद कायम हैं और रहेंगे

पीएम ने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से देश आज वो फैसले ले रहा है जो पहले पीछे छोड़ दिए जाते थे...जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला हो या फिर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट...वर्षों से देश को इन फैसलों का इंतजार था. देश हित में ये फैसले जरूरी थे...और दुनियाभर के दवाब के बावजूद इन फैसलों पर हम कायम हैं और कायम रहेंगे.

Advertisement
वाराणसी के जंगमवाड़ी मठ में पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो-पीटीआई) वाराणसी के जंगमवाड़ी मठ में पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • चंदौली,
  • 16 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

  • 'दबाव के बावजूद CAA पर कायम हैं और रहेंगे'
  • चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान
  • वाराणसी को 1254 करोड़ की योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर के तमाम दबावों के बाद भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर हम कायम थे और कायम रहेंगे. पीएम मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं. वाराणसी में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोदी चंदौली पहुंचे, यहां पर उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया.

Advertisement

CAA पर कायम हैं और रहेंगे

इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून, इन फैसलों का देश को सालों से इंतजार था.

पीएम ने कहा, "महादेव के आशीर्वाद से देश आज वो फैसले ले रहा है जो पहले पीछे छोड़ दिए जाते थे...जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला हो या फिर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट...वर्षों से देश को इन फैसलों का इंतजार था. देश हित में ये फैसले जरूरी थे...और दुनियाभर के सारे दबावों के बावजूद इन फैसलों पर हम कायम हैं और कायम रहेंगे."

पीएम ने कहा कि वे देश के लोगों को ये विश्वास दिलाते हैं कि देश के लिए काम निरंतर जारी रहेगा.

आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता

Advertisement

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे कालखंड तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को बरकरार रखा गया क्योंकि उस समय की सरकारों को इन समस्याओं को सुलझाने में रूचि नहीं थी. इनको उलझाने में उनके राजनीतिक हित सिद्ध होते थे. लेकिन अब स्थितियां बदल रही है, देश बदल रहा है. जो अबतक आखिरी पायदान पर रहा है, उसे अब सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए विकास का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. पीएम ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत 90 लाख गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ मिला है.

नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में 1254 करोड़ रुपये की लगभग 50 परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »