आर्टिकल 370, तीन तलाक, CAA को लेकर पीएम मोदी ने खत में लिखी यह बड़ी बात

पीएम ने लिखा कि बीते एक वर्ष में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ज्यादा चर्चा में रहे और इस वजह से इन उपलब्धियों का स्मृति में रहना भी बहुत स्वाभाविक है. राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए आर्टिकल 370 की बात हो या फिर सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम - राम मंदिर निर्माण की बात.

Advertisement
एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां (फाइल फोटो) एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

  • पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम लिखा एक खत
  • पिछले एक साल के सभी बड़े फैसलों पर की बात

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को एक खत लिखा है. इस खत में उन्होंने पिछले एक साल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लिए गए बड़े फैसलों (आर्टिकल 370 में संशोधन, तीन तलाक, सीएए) का भी जिक्र किया है.

Advertisement

उन्होंने लिखा है कि बीते एक वर्ष में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ज्यादा चर्चा में रहे और इस वजह से इन उपलब्धियों का स्मृति में रहना भी बहुत स्वाभाविक है. राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए आर्टिकल 370 की बात हो, सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम - राम मंदिर निर्माण की बात हो, आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना तीन तलाक हो या फिर भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून हो, ये सारी उपलब्धियां आप सभी को स्मरण हैं.

पीएम मोदी ने आगे लिखा एक के बाद एक हुए इन ऐतिहासिक निर्णयों के बीच अनेक फैसले, अनेक बदलाव ऐसे भी हैं, जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी है, नए लक्ष्य दिए हैं, लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया है.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन को लेकर पीएम ने लिखा, 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन ने जहां सेनाओं में समन्वय को बढ़ाया है, वहीं मिशन गगनयान के लिए भी भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.'

Advertisement

पीएम ने दूसरे कार्यकाल के दौरान गरीब-किसानों को लेकर सरकार की नीतियों पर बात करते हुए कहा कि दूसरे कार्यकाल में गरीबों को, किसानों को, महिलाओं-युवाओं को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता रही है. अब पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है.

बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 72 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई है. देश के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है, जब किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक साथियों, सभी के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपये की नियमित मासिक पेंशन की सुविधा सुनिश्चित हुई है.

जल जीवन मिशन और मुफ्त टीकाकरण पर बात करते हुए उन्होंने लिखा, 'देश के 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पाइप से मिले, इसके लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है. हमारे 50 करोड़ से अधिक पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण का बहुत बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है.'

वहीं खत की शुरुआत में पीएम मोदी ने दूसरे कार्यकाल को लेकर लिखा-देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी. इस अध्याय को रचने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रही है. ऐसे में आज का यह दिन मेरे लिए अवसर है आपको नमन करने का, भारत और भारतीय लोकतंत्र के प्रति आपकी इस निष्ठा को प्रणाम करने का.

Advertisement

खत लिखे जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि यदि सामान्य स्थिति होती तो मुझे आपके बीच आकर आपके दर्शन का सौभाग्य मिलता, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जो परिस्थितियां बनी हैं, उन परिस्थितियों में मैं इस पत्र के द्वारा आपके चरणों में प्रणाम करने और आपका आशीर्वाद लेने आया हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement