जाधव को फांसी की जल्दी में पाकिस्तान, ICJ से तुरंत सुनवाई की गुहार

पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाक विदेश मंत्रालय ने हेग में अंतरराष्ट्रीय अदालत के रजिस्ट्रार को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें जाधव मसले पर जल्द सुनवाई की पाकिस्तान की इच्छा से अवगत कराया गया है. पाक चाहता है कि अगले कुछ हफ्ते में ही ये सुनवाई हो जाए.

Advertisement
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2017,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

पाकिस्तान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी देने की जल्दबाजी में नजर आ रहा है. यही वजह है कि उसने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट से इस मामले में जल्द सुनवाई की अपील की है. हालांकि राहत की बात ये है कि पड़ोसी देश ने साफ कर दिया है कि कोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक वो जाधव की फांसी के सैन्य अदालत के फैसले पर अमल नहीं करेगा.

Advertisement

पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाक विदेश मंत्रालय ने हेग में अंतरराष्ट्रीय अदालत के रजिस्ट्रार को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें जाधव मसले पर जल्द सुनवाई की पाकिस्तान की इच्छा से अवगत कराया गया है. पाक चाहता है कि अगले कुछ हफ्ते में ही ये सुनवाई हो जाए.

पाक ने ये चिट्ठी इस बात को ध्यान में रखते हुए लिखी है कि अंतरराष्ट्रीय अदालत के जजों के लिए नवंबर में चुनाव होने हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से अखबार में कहा गया है कि आईसीजे इस मामले में अक्टूबर में सुनवाई कर सकती है लेकिन सरकार चाहती है कि ये अगले छह हफ्ते में हो जाए.

पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अश्तर अशरफ अली अंतरराष्ट्रीय अदालत की कार्यवाही में मौजूद रह सकते हैं हालांकि सरकार ने पाकिस्तान के अटॉर्नी खावर कुरैशी को बदलने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है और विदेश मंत्रालय के अफसर ने बताया कि कुरैशी की परफोरमेंस को संतोषजनक माना गया है.

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा जासूसी के आरोप में भारतीय नागरिक जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा के खिलाफ भारत ने आईसीजे में याचिका दाखिल की थी, जिसकी पिछले हफ्ते हुई सुनवाई के दौरान कुरैशी ने पाकिस्तान का पक्ष रखा था. आईसीजे ने इस मामले पर अंतिम फैसला आने तक जाधव को फांसी देने पर रोक लगा दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »